जब वेटर ने खाने में दिया जिंदा ऑक्टोपस, ग्राहक ने देखते ही किया ये काम, जानें फिर क्या हुआ

आजकल दुनियाभर में बड़े चाव से नॉनवेज खाया जाता है. अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं. तो आपके लिए ये खबर काम की है. जरा सोचिए किसी रेस्टोरेंट में नॉनवेज खाने के लिए बैठे हों और वो नॉनवेज आइटम ही खुद चलकर दूर भागने लगे तो कैसा रिएक्शन होगा. इन दिनों ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के अजब गजब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह किसी होटल का नजर आ रहा है.

टेबल से भाग निकला ऑक्टोपस

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रेस्टोरेंट में डाइनिंग टेबल पर तरह-तरह के फूड आइटम्स परोसे गए थे. इन पकवानों में एक जिंदा ऑक्टोपस भी शामिल था. अगले ही पल वो देखते ही देखते अचानक से टेबल पर एक ऑक्टोपस भागने लगता है. ऑक्टोपस को टेबल पर चलते हुए आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है. वो टेबल से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा है. ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला था.

इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bestfishing2024 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 37 मिलियन यानी 3.7 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि साढ़े 4 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

समुद्री जीव है ऑक्टोपस

बता दें कि ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है, जिसे कई देशों में नॉन वेजिटेरियन लोग खाना पसंद करते हैं. ऑक्टोपस के डाइनिंग टेबल पर इस तरह भागने से लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं कॉमेंट में देखने को मिल रही है. किसी ने लिखा कि, मेरा खाना भाग रहा है, तो कोई लिख रहा है कि, ऑक्टोपस बहुत स्मार्ट क्रिएचर है. वहीं कुछ लोग किसी भी जीव को खाने का विरोध करते नजर आ रहे हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago