Viral Dance Video in Class: सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खूबसूरत और दिल छू लेने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्राइमरी स्कूल के टीचर अपनी क्लास के बच्चों के साथ पूरे जोश में डांस करते नजर आ रहे हैं. गुरुजी का यह अंदाज देखकर नन्हे-मुन्ने बच्चे भी खुद को रोक नहीं पाए और डेस्क पर चढ़कर ठुमके लगाने लगे.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्राइमरी स्कूल के टीचर और बच्चों का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. क्लासरूम में टीचर का धमाकेदार डांस देखकर नन्हे-मुन्ने बच्चे भी अपनी डेस्क पर चढ़कर पूरे जोश में झूमने लगे. इस अनोखे और खुशनुमा अंदाज ने साबित कर दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को तनावमुक्त और खुशहाल माहौल देना भी एक बेहतरीन शिक्षक की खूबी होती है.
वायरल हो रहे करीब 58 सेकेंड के इस वीडियो में एक भारतीय स्कूल की प्राइमरी क्लास का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. यूनिफॉर्म में बैठे छोटे-छोटे बच्चों के सामने हल्के नीले रंग की शर्ट पहने टीचर पूरे उत्साह के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं. अपने सरजी को इतने मस्ती भरे अंदाज में देखकर पूरी क्लास झूम उठती है.
Such a wonderful video..!!
Every child deserves such happiness and fun. A little break from studies keeps them refreshed and stress-free.
Hats off to the amazing teacher for spreading so much joy..!! ❤️ https://t.co/k3sPsSMf2c
— Subhash Bagaria (@techsolutions92) November 3, 2026
टीचर को खुलकर नाचते देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बच्चे अपने टीचर के एक-एक मूव्स को कॉपी करने लगे और देखते ही देखते कई बच्चे अपनी-अपनी टेबल (Desk) पर चढ़कर फुल एनर्जी के साथ डांस करने लगे. इस वीडियो को एक्स (Twitter) पर सुभाष बगारिया नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बेहद भावुक और खुश नजर आ रहे हैं. लोग टीचर के इस फ्रेंडली और तनाव-मुक्त पढ़ाने के तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि पढ़ाई के बीच ऐसा ब्रेक बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और खुशी के लिए बहुत जरूरी है.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…
2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…