यूटिलिटी

ऑनलाइन शॉपिंग का मेगा मौका! IPhone 17 हुआ सस्ता, Amazon-Flipkart सेल में प्रीमियम फोन्स पर बंपर ऑफर

Amazon Flipkart Sale: भारत की दो प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन और फिल्पकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी सेल का अर्ली एक्सेस शुरू कर दिया है. 3 जुलाई ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बंपर दिन है. ऐमेजॉन प्राइम डे सेल का फायदा फिलहाल सिर्फ प्राइम मेंबर्स उठा सकते हैं, जबकि फ्लिपकार्ट गोट सेल का अर्ली एक्सेस ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए उपलब्ध है. 4 जुलाई से दोनों सेल सभी ग्राहकों के लिए खुल जाएंगी.

इन सेल में स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरीज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, एयर कंडीशनर (AC), स्मार्ट टीवी समेत कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट दी जा रही है. सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S25 Ultra) और आईफोन 17 (iPhone 17) जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन पर भी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक भी मिलेगा, जिससे ग्राहकों की बचत और बढ़ सकती है.

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी बचत

ऐमेजॉन की सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है. करीब 1.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब 84,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा, दमदार प्रोसेसर और एस पेन का सपोर्ट मिलता है, जो इसे फोटोग्राफी और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है.

OnePlus 13 और 13s पर खास ऑफर

सेल के दौरान वनप्लस 13 को चुनिंदा बैंक ऑफर और अन्य शर्तों के साथ 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. इसी कीमत पर OnePlus 13s भी उपलब्ध है. दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों के लिए आकर्षक डील साबित हो सकते हैं.

होम अप्लायंसेस पर 65फिसदी तक की छूट

ऐमेजॉन की इस सेल में वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर जैसे होम अप्लायंसेस पर 65% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा ऐमेजॉन के अपने ब्रांड वाले कई प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट का लाभ भी मिल सकता है.


ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर यूजरनेम रखना सुरक्षित या खतरनाक? सरकार के कड़े रुख के बीच कंपनी ने दिया यह जवाब


फ्लिपकार्ट गोट सेल में आईफोन डील

फ्लिपकार्ट गोट सेल में iPhone 17 पर भी शानदार ऑफर मिल रहा है. 82,990 रुपये की लॉन्च कीमत वाला यह स्मार्टफोन करीब 76,000 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा iPhone के अन्य मॉडल्स पर भी आकर्षक छूट उपलब्ध है. बैंक ऑफर्स और पुराने फोन के एक्सचेंज का फायदा उठाकर ग्राहक कीमत को और कम कर सकते हैं. ऐसे में दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सेल प्रीमियम डिवाइस खरीदने का अच्छा मौका दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago