Bharat Express DD Free Dish

व्हाट्सएप पर यूजरनेम रखना सुरक्षित या खतरनाक? सरकार के कड़े रुख के बीच कंपनी ने दिया यह जवाब

WhatsApp Privacy Update: व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर भारत सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है और तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है. इसी बीच व्हाट्सएप ने एक FAQ जारी कर साफ किया है कि यह फीचर जरुरी नहीं है और प्राइवेसी के लिए इसमें कई कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं.

WhatsApp Privacy Update

WhatsApp Privacy (AI Image)

WhatsApp Privacy Update: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने पर जल्द ही आने वाले ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर काफी चर्चे में है. इसी बीच भारत सरकार ने सुरक्षा और धोखाधड़ी की चिंताओं को देखते हुए इसके रोल-आउट पर रोक लगा दी है. वहीं दूसरी तरफ, व्हाट्सएप ने इस नए फीचर को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति साफ करने के लिए एक विस्तृत एफएक्यू (FAQ) जारी किया है.

व्हाट्सएप ने अपने अपकमिंग ‘यूजरनेम’ फीचर पर स्थिति साफ करते हुए एक FAQ जारी किया है, जिसमें इसे वैकल्पिक और पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है. इसमें सेलिब्रिटीज के नाम रिजर्व रखने और सर्च न हो पाने जैसे प्राइवेसी फीचर्स की जानकारी दी गई है. हालांकि, ऑनलाइन फ्रॉड और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारत सरकार ने फिलहाल इस फीचर के रोल-आउट पर रोक लगा दी है और कंपनी से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है.

अनचाहे संपर्क को रोकने के लिए सभी मौजूदा उपाय लागू (WhatsApp Username Feature FAQ)

व्हाट्सएप ने अपने नए ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर एफएक्यू (लगातार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब) जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि ‘यूजरनेम’ फीचर अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक है. सोशल मीडिया पर जारी इस एफएक्यू में ‘यूजरनेम’ फीचर की प्राइवेसी पर व्हाट्सएप ने कहा कि जैसे आप व्हाट्सएप में किसी अनजान का फोन नंबर नहीं खोज सकते, वैसे ही आप यूजरनेम भी नहीं खोज सकते हैं.

साथ ही, अनचाहे संपर्क को रोकने के लिए सभी मौजूदा उपाय लागू रहेंगे, जिनमें अनजान मैसेज भेजने वालों के बारे में जानकारी देने वाली चेतावनियां (जैसे कि क्या वे नया अकाउंट हैं, क्या आप कोई ग्रुप शेयर करते हैं, या वे किस देश में हैं) और ब्लॉक व रिपोर्ट करने की सुविधा शामिल है.

इसके अलावा, कंपनी यूजर्स को सलाह दी कि किसी को आपसे संपर्क करने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक यूजरनेम की जोड़ें और ऐसा यूजरनेम चुनें जो व्हाट्सएप पर यूनिक हो.

मशहूर सार्वजनिक हस्तियों के नाम रिजर्व (Meta Username Reservation)

व्हाट्सएप ने आगे कहा कि अगर कोई यूजरनेम इंस्टाग्राम या फेसबुक पर किसी यूजर के द्वारा उपयोग हो रहा है, तो वह उनके लिए रिजर्व होगा. इसके साथ व्हाट्सएप ने कहा ही कि लोग लोकप्रिय या जाने-माने यूजरनेम रिजर्व करने के बारे में जो दावे कर रहे हैं, वह सच नहीं है, सिर्फ असली अकाउंट के मालिक ही मशहूर सार्वजनिक हस्तियों के नाम रिजर्व कर सकते हैं.

हमने इस साल के आखिर में यूजरनेम लॉन्च होने से पहले ही रिजर्वेशन की सुविधा शुरू कर दी है, क्योंकि हमें लगता है कि लोग इस बात को लेकर काफी उत्साहित होंगे कि वे व्हाट्सएप पर कौन सा यूजरनेम चाहते हैं. हम इसमें जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं और लोगों की राय भी सुन रहे हैं, ताकि जब इसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाए, तो यह बिल्कुल सही हो.

भारत सरकार ने व्हाट्सएप पर आने वाले नए यूजरनेम फीचर के रोल-आउट पर फिलहाल पूरी रोक लगा दी है. सरकार ने व्हाट्सएप को निर्देश दिया था कि वे तीन दिनों के भीतर यूजरनेम फीचर के बारे में जानकारी दें और सरकार के साथ बातचीत पूरी होने तक इसे लॉन्च न करें.

यह भी पढ़ें:  मुंह में रखते ही मक्खन की तरह घुल जाएगी यह पारंपरिक स्वीट, आम के सीजन में एक बार जरूर करें ट्राई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read