यूटिलिटी

क्या आप भी एक्सपायर गैस सिलेंडर का कर रहे इस्तेमाल? अगर ऐसा है तो हो जाएं सावधान

आम भारतीय घरों में गैस सिलेंडरों पर खाना बनना आम बात है, लेकिन गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है. इसमें गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट का ध्यान रखना भी जरूरत है. आज हम आपको बताएंगे कि गैस सिलेंडर और उससे जुड़ी किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए.

जागरूकता से बचाव

आमतौर पर घरों में गैस सिलेंडरों से ही खाना बनता है, लेकिन हम घर पर गैस सिलेंडर तो लाते हैं, लेकिन अक्सर उसकी एक्सपायरी पर ध्यान नहीं देते. दरअसल गैस सिलेंडर भी एक्सपायरी डेट के साथ आता है. मतलब अगर आप एक्सपायर सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं तो य​ह बड़ा खतरा साबित हो सकता है. सिलेंडर लेते समय भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत हैं, जिसमें सिलेंडर से गैस रिसाव और सील पैकिंग पर ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही एक्सपायरी डेट की जांच करें. गैस सिलेंडर के ऊपर ही कोने में एक्सपायरी डेट लिखा होता है, जिससे ये पता चल जाता है कि इसकी एक्सपायरी डेट क्या है. आइए जानते हैं कैसे.

ऐसे जानें गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट


अगर आप गैस सिलेंडर लेते हैं तो उसके ऊपरी हिस्से में एक कोड लिखा होता है. जिसमें A-25 , B-25, C-26, D-27 आदि लिखा होता है. ये यूं ही नहीं लिखा होता, बल्कि इसमें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट छिपी होती है. अगर किसी सिलेंडर में A लिखा है इसका मतलब सिलेंडर जनवरी से मार्च के बीच में एक्सपायर हो जाएगा. उसके आगे का अंक उस साल से जुड़ा होता है.

उदाहरण के तौर पर देखें तो अगर गैस सिलेंडर पर A-25 लिखा है तो इसका मतलब कि यह साल 2025 के जनवरी के मार्च के बीच में एक्सपायर हो जाएगा. उसी प्रकार B का मतलब अप्रैल से जून, C का मतलब जुलाई से सितंबर और D का मतलब अक्टूबर से दिसंबर के बीच होता है. हालांकि कंपनियां भी समय-समय पर गैस सिलेंडरों की जांच करती हैं, लेकिन उपभोक्ता को भी सतर्कता बरतते हुए इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

सावधानी बरत कर रहें सुरक्षित

खाना बनाते समय कुछ सावधानियों को बरतकर आप सुरक्षित रह सकते हैं. सिलेंडर के पाइप की भी एक्सपायरी डेट होती है. पाइप की अवधि करीब 18 से 24 महीनों तक ही होती है. उसके बाद पाइप को बदल देनी चाहिए. इसके अलावा खाना बनाते समय किचन के दरवाजे और खिड़कियां भी खोलकर रखनी चाहिए. अगर हम कुछ सावधानियां बरतते हैं तो सुरक्षित रह सकते हैं. क्योंकि जागरूकता और सतर्कता से ही होने वाले दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

गैस सिलेंडर के साथ सावधानियां

1. गैस सिलेंडर की जांच: गैस सिलेंडर को नियमित रूप से जांचें और उसकी एक्सपायरी डेट की जांच करें.

2. सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखें: गैस सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखें, जहां वो गर्मी और आग के संपर्क में न आए.

3. सिलेंडर को कभी भी खुला न छोड़ें: गैस सिलेंडर को कभी भी खुला न छोड़ें, इससे गैस लीक हो सकती है.

4. सिलेंडर के पास आग का उपयोग न करें: गैस सिलेंडर के साथ आग का उपयोग न करें, इससे आग लग सकती है.

5. सिलेंडर को नियमित रूप से बदलें: गैस सिलेंडर को नियमित रूप से बदलें, इससे गैस लीक होने की संभावना कम होती है.

-भारत एक्सप्रेस

दिलीप मिश्रा

Recent Posts

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

8 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

10 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

26 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

48 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

51 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

1 hour ago