अब ऑनलाइन पेमेंट करना और भी सुरक्षित होने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियम के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से सभी डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य हो जाएगा. मतलब, अब सिर्फ एक OTP भरकर पेमेंट नहीं कर पाएंगे. हर ट्रांजैक्शन में कम से कम दो अलग-अलग और स्वतंत्र वेरिफिकेशन तरीके इस्तेमाल करने होंगे.
RBI ने सितंबर 2025 में जारी गाइडलाइंस में यह डेडलाइन तय की थी. इसका मकसद साइबर फ्रॉड और OTP ठगी पर लगाम लगाना है. आजकल फिशिंग और सिम स्वैप अटैक से कई लोग अपनी बचत गंवा चुके हैं, क्योंकि ठग OTP हासिल कर ट्रांजैक्शन कर लेते थे. नया नियम इस कमजोरी को खत्म करने में मदद करेगा.
नए नियम के तहत पेमेंट के समय कम से कम दो फैक्टर्स में से एक डायनामिक (हर ट्रांजैक्शन के लिए अलग-अलग जनरेट होने वाला) होना चाहिए. उपलब्ध विकल्पों में शामिल हैं:
UPI या कार्ड पेमेंट करते समय OTP के साथ PIN डालना, या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के साथ OTP कन्फर्म करना पड़ सकता है. दुकान पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय भी अब OTP + PIN या बायोमेट्रिक की जरूरत पड़ सकती है.
क्रेडिट कार्ड पर पहले से ही कई जगहों पर 2FA लागू है, लेकिन अब यह सभी डोमेस्टिक डिजिटल पेमेंट्स पर सख्ती से लागू होगा. अंतरराष्ट्रीय कार्ड-नॉट-प्रेजेंट ट्रांजैक्शन पर यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा.
अपने बैंक ऐप या UPI ऐप को अपडेट रखें. बायोमेट्रिक्स सेट करें और PIN याद रखें. बैंक जल्द ही ग्राहकों को नए वेरिफिकेशन तरीके अपनाने के लिए सूचित करेंगे. अगर बैंक 2FA लागू करने में चूक करता है तो फ्रॉड के मामलों में बैंक की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी. यह बदलाव डिजिटल पेमेंट को और मजबूत बनाएगा, लेकिन शुरुआत में थोड़ी असुविधा हो सकती है. RBI का कहना है कि सुरक्षा सबसे ऊपर है.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…