यूटिलिटी

1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं PAN के बड़े नियम, कार खरीदने से कैश जमा तक…जानिए क्या चेंज होगा

आज के समय में जैसे आधार कार्ड हर काम के लिए जरूरी हो गया है, वैसे ही PAN कार्ड भी हमारी वित्तीय जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बैंक में पैसा जमा करना हो, केवाईसी अपडेट करनी हो या फिर इनकम टैक्स भरना हो हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. अब नए वित्तीय साल की शुरुआत के साथ, 1 अप्रैल से PAN कार्ड से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं.

इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के कामों पर पड़ेगा.

PAN बनवाना अब थोड़ा सख्त होगा

अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब सिर्फ आधार कार्ड के सहारे काम नहीं चलेगा. अब आपको आधार के साथ एक और जरूरी दस्तावेज देना होगा जैसे बर्थ सर्टिफिकेट या ड्राइविंग लाइसेंस. यानी पहचान और पते की पुष्टि के लिए अतिरिक्त प्रमाण जरूरी हो गया है.

कैश जमा करने के नियम में बड़ा बदलाव

पहले बैंक में 50,000 रुपये जमा करने पर PAN दिखाना जरूरी होता था. लेकिन कई लोग इससे बचने के लिए 49,000 या 48,000 रुपये जमा कर देते थे. अब इस चाल को रोकने के लिए नियम बदल दिया गया है. नया नियम कहता है कि अगर आप पूरे साल में अपने बैंक खाते में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा जमा करते हैं, तो PAN देना अनिवार्य होगा.

महंगी गाड़ी खरीदने पर ही PAN जरूरी

पहले हर वाहन खरीदते समय PAN देना जरूरी था, चाहे वह सस्ता हो या महंगा. अब राहत देते हुए सरकार ने यह नियम बदल दिया है. अब केवल 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले वाहन खरीदने पर ही PAN कार्ड देना होगा चाहे वह बाइक या कार हो.

प्रॉपर्टी खरीदने वालों को राहत

अगर आप घर या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले 10 लाख रुपये की प्रॉपर्टी पर PAN देना जरूरी था, लेकिन अब यह सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है.

होटल और रेस्टोरेंट बिल पर भी बदलाव

पहले अगर आप होटल या रेस्टोरेंट में 50,000 रुपये से ज्यादा का कैश बिल चुकाते थे, तो PAN देना पड़ता था. अब यह सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है. इसी तरह, बीमा प्रीमियम के नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिससे ग्राहकों को थोड़ी आसानी होगी.

2 लाख से ऊपर के लेनदेन पर सख्ती जारी

हालांकि बाकी नियमों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अगर आप 2 लाख रुपये से ऊपर का कोई भी लेन-देन करते हैं, तो वहां पैन कार्ड दिखाना ही होगा.

ये भी पढ़ें- “देश के दो ही खलनायक: मुसलमान और सवर्ण!” बिहार में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा धमाका; बयान से मचा सियासी बवाल

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

22 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

45 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

59 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago