यूटिलिटी

केंद्रीय बजट से पहले बड़ी सौगात, सात रुपये सस्ता हुआ एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर

Budget 2025: केंद्रीय बजट से पहले एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत दी गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में यह संशोधन संसद में आज सुबह 11 बजे पेश होने वाले वित्तीय बजट से पहले किया है.

गैस सिलेंडर के दामों में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,809 रुपये से घटकर 1,797 रुपये हो गई है. हालांकि, 14 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई संशोधन नहीं किया गया है.

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की मुंबई में पुरानी दरें 1,756 रुपये, कोलकाता में 1.911 रुपये और चेन्नई में 1,966 रुपये थीं. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों में इस्तेमाल किया जाता है. संशोधित दरें वैश्विक बाजार की स्थितियों में उतार-चढ़ाव से प्रभावित ईंधन मूल्य समायोजन के एक व्यापक पैटर्न का हिस्सा हैं. तेल कंपनियां अक्सर कच्चे तेल की दरों और अन्य आर्थिक कारकों में बदलाव के आधार पर एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी UPI पेमेंट का करते हैं इस्तेमाल तो 1 फरवरी से पहले कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगी सर्विस

इससे पहले पिछले दिसंबर में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी की थी. एलपीजी की कीमतें स्थानीय करों और परिवहन लागत में अंतर के कारण राज्यों में अलग-अलग होती हैं.

यह संशोधन 1 जनवरी को इसी तरह की कीमतों में कटौती के बाद किया गया है, जब लगातार पांच बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 14.5 रुपये की कमी की गई थी. उस दौरान दिल्ली में कीमत 1,804 रुपये प्रति सिलेंडर थी. इस बीच, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 1.5 प्रतिशत की कमी देखी गई है. दिल्ली में इसकी कीमत 1.401.37 रुपये प्रति किलोलीटर घटकर 90.455.47 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

आईएएनएस

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago