यूटिलिटी

Cancelled Train 1 January 2023: रेलवे ने रद्द की 220 से ज्यादा ट्रेनें, चार गाड़ियां हुईं डायवर्ट

Cancelled Train 1 January 2023: उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है. हर दिन अब सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. देश में रेल यातायात आज भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है. खराब मौसम और कोहरा रेल यात्रियों की मुश्किल काफी बढ़ा रहा है. घने कोहरे के चलते पूरे देश में आज 194 ट्रेनों को कैंसिल किया है. जबकि आंशिक तौर पर 29 ट्रेनों को रद्द किया गया है. साथ ही रेलवे ने 4 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है और 14 ट्रेनों को रिशेड्यूल (Reshadule Trains) किया है.

रेलवे ने यूपी बिहार, झारखंड की ट्रेनों को किया कैंसिल

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कैंसिल होने वाली ट्रेनें यूपी बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, मुंबई और नई दिल्ली आदि जगहों को जाती हैं. रेलवे की ओर से ये भी जानकारी दी है कि 07125 सिकंद्राबाद से कोट्टयम, गोदान एक्सप्रेस गोरखपुर लोकमान्यतिलक, ताप्ति गंगा एक्सप्रेस, सूरत छपरा या छपरा सूरत ट्रेनों के रूट को भी बदल दिया गया है. वहीं रिशेड्यूल ट्रेनों में बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों पर जाने वाली ट्रेनों  को शामिल किया गया है. यदि आज आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो एक बार यह लिस्ट जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें-IRDAI करने जा रहा 1 जनवरी से बड़ा बदलाव, अगर पूरा नहीं किया ये काम तो नहीं खरीद पाएंगे इंश्योरेंस, जानिए डिटेल्स

ऐसे ऑनलाइन चेक करें ट्रेन स्टेटस

यदि आज आपको ट्रेन से यात्रा करना है तो आपको घर से स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train Status) एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट तथा NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी गई है. ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए ये दो महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइट

https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes  

https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2  

 

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

6 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

11 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

32 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago