देश

New Year Celebration: कोरोना के ख़ौफ से बेखबर दिल्ली में न्यू ईयर के जश्न में डूबे लोग, देखें तस्वीरें

New Year Celebration: नए साल की शुरूआत को लेकर दुनियाभर के लोग उत्साहित रहते हैं. लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारियां भी पहले से कर रखी थी. किसी ने कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाया था तो कोई दोस्तों संग पार्टी में मशगूल था. दिल्ली में बहुत सी जगहों पर नए साल का जश्न मनाया गया है. कई जगह लोगों ने पार्टी की हैं. बहुत सी जगह गीत संगीत की महफिल का लोगो ने आनंद उठाया. कुछ लोग मॉल्स में इंजॉय करते दिखे. तो वहीं कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन कर रहे थे.

दिल्ली में कहीं भी नए साल के जश्न पर कोई भी कोरोना को लेकर सावधानी बरतते हुए नहीं दिखाई दिया और ना ही किसी के अंदर कोरोना को लेकर थोड़ी सी भी चिंता दिखाई दी. दिल्ली-एनसीआर में बहुत सी जगह न्यू ईयर पार्टियां आयोजित की गईं.

पार्टी में गायकों ने बांधा समा

दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित मॉलिक्यूल एयर बार में 31 दिसंबर को पूरे धूम धड़ाके के साथ नए साल की पार्टी का आयोजन हुआ. इस पार्टी की खास बात यह रही कि इस पार्टी में अली ब्रदर्स के नाम से मशहूर सूफी गायक परवेज बबलू, परवेज हसन और शाहरुख अली सूफी की गायकी से समा बांध दिया. लाइव डीजे, बेली डांस के साथ ही लजीज खाना और ड्रिंक्स की व्यवस्था पार्टी के आनंद को दुगुना कर रही थी.

इम्पेर्फेक्टो पब में नए साल की शानदार पार्टी का आयोजन हुआ. दिल्ली, नोएडा, जनपथ, गाजियाबाद, गुरुग्राम के इम्पेर्फेक्टो पब में नए साल की पार्टी मनाई गई. इसमें लाइव परफॉर्मेंस, डिस्को बॉल पार्टी का मजा और लजीज फूड्स का लोगों ने जमकर आनंद लिया.

दिल्ली का राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से कनॉट प्लेस कनेक्ट होने की वजह से दिल्ली मेट्रो के एक बयान में यह कहा गया कि भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए रात 9:00 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई. हालांकि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने की पूरी अनुमति रही.

ये भी पढ़ें: Welcome 2023…सिडनी से लेकर दिल्ली तक.. नए साल के जश्न में डूबी दुनिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा के क्रम में पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चेकिंग की, और पुलिस बलों के द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों और सेलिब्रेशन वाले इलाकों में खासी नजर रखी गई. इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राष्ट्रपति की बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे राहुल’, बीजेपी का पलटवार, CJP प्रोटेस्ट से क्या है लिंक?

Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…

7 minutes ago

‘लस्ट स्टोरीज दिखाई और रात 11:40 बजे तक घर पर लिया वाइवा…’ तेजी से वायरल हो रहे कांग्रेस सांसद के गंदे किस्से

JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…

8 minutes ago

कुदरत का भयंकर कहर: पनामा में 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप से हिली धरती; सड़कों पर आई दरारें

मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…

24 minutes ago

‘गैरमर्द को LOVE YOU…LOVE YOU’ तेज प्रताप का छलका दर्द, शो में बताया क्यों 3 महीने में खत्म हो गया था प्यार

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…

40 minutes ago