AI IMAGE
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. जून 2026 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़े सामने आने के बाद यह तय माना जा रहा है कि जुलाई से डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. इस फैसले से देश के करीब 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा.
केंद्र सरकार साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में महंगाई के आंकड़ों के हिसाब से डीए में संशोधन करती है. इस साल जनवरी में डीए 2 फीसदी बढ़ाया गया था, जिससे यह बेसिक सैलरी का 60% हो गया था.
वित्त मंत्रालय के लेबर ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून में AICPI-IW का आंकड़ा 151.9 दर्ज किया गया. 12 महीनों के औसत के आधार पर गणना करें तो यह आंकड़ा 63.76% बैठता है. चूंकि सरकार डीए को राउंड फिगर में तय करती है, इसलिए इसे 63% माना जाएगा. यानी कर्मचारियों के डीए में 3% का इजाफा होना तय है.
जब तक आठवें वेतन आयोग की नई सिफारिशें लागू नहीं हो जातीं, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के ढांचे के तहत ही डीए का लाभ मिलता रहेगा.
आइए इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं कि इस बढ़ोतरी से आपकी टेक-होम सैलरी पर कितना फर्क पड़ेगा:
कर्मचारियों के लिए: अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे 36,500 रुपये है, तो 60% के हिसाब से अभी उन्हें 21,900 रुपये डीए मिलता है. 3% बढ़कर जब यह 63% हो जाएगा, तो डीए 22,995 रुपये मिलेगा. यानी हर महीने 1,095 रुपये की बढ़ोतरी होगी.
पेंशनरों के लिए: मान लीजिए किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 9,000 रुपये है. अभी 60% के हिसाब से उन्हें 5,400 रुपये महंगाई राहत मिलती है. 3% इजाफे के बाद यह बढ़कर 5,670 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने 270 रुपये का फायदा.
ये भी पढ़ें: 4 अगस्त से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा खेल, MLC ने अचानक दिया इस्तीफा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…