यूटिलिटी

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सीजेपी (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गुजरने और आने-जाने वाली 250 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है.

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर दोपहर 2 बजे तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. उत्तर रेलवे ने सुरक्षा कारणों से 250 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. इस फैसले से जरूरी काम, इलाज और पारिवारिक समारोहों में जा रहे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल चेक करने की सलाह दी है.

सुरक्षा कारणों से रेलवे का बड़ा फैसला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में संभावित यातायात जाम और भारी भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एहतियातन यह कदम उठाया गया है. दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली (NDLS) और हजरत निजामुद्दीन (NZM) स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही को सीमित किया गया है, जिससे देश के अन्य हिस्सों से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें भी सीधे प्रभावित हुई हैं.

रद्द ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ी

शुरुआत में रेलवे ने 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी, जिसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाकर 45 की गई. इसके बाद दिल्ली आने-जाने वाली 75 अन्य ट्रेनों को निरस्त किया गया. हालांकि, शाम होते-होते उत्तर रेलवे ने कुल रद्द ट्रेनों का आंकड़ा संशोधित कर 250 के पार पहुंचा दिया, जिसमें कई लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं.

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

अचानक इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द होने से सोनीपत, पानीपत और दिल्ली से सटे इलाकों के दैनिक यात्रियों के साथ-साथ दूर-दराज की यात्रा करने वाले हजारों लोग स्टेशनों पर फंस गए. रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि किसी आंदोलन के चलते एक साथ 250 से ज्यादा ट्रेनों का रद्द होना भारतीय रेलवे के इतिहास में अभूतपूर्व है.

यह भी पढ़ें-‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

48 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago