देश

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक ऐसा खूंखार और विकराल रूप धारण किया है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार मच गया है. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड के बीच मैदानी जिलों में मौसम का भयंकर तांडव देखने को मिला है.

शुक्रवार को हरिद्वार में अचानक आसमान से मौत बनकर बरसे ओलों ने ऐसा गदर मचाया कि लोगों की रूह कांप गई. देखते ही देखते गाड़ियों के शीशे टूट गए, घरों की खिड़कियां चटक गईं और कई जगहों पर तो टीनशेड और सोलर पैनल छलनी हो गए.

हरिद्वार में ओलावृष्टि का तांडव(Haridwar Hailstorm)

शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने पलटी मारी और हरिद्वार के कई इलाकों में बड़े-बड़े ओलों की ऐसी झमाझम बरसात हुई कि लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तरफ भागते नजर आए. आसमान से गिरे पत्थरों जैसे ओलों ने तबाही मचाते हुए खड़े वाहनों के शीशे फोड़ दिए, एस्बेस्टस और प्लास्टिक की छतों में छेद कर डाले तथा घरों के सोलर पैनलों को चकनाचूर कर दिया. इस अचानक आए आफत के मौसम से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पहाड़ से मैदान तक गिरा पारा

मौसम के इस यू-टर्न से पूरे प्रदेश में गलन और ठिठुरन बेहिसाब बढ़ गई है. पिछले 5 दिनों के भीतर ही मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है. बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और औली जैसी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, जिससे पहाड़ों पर अभी से दिसंबर महीने जैसी कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है.

वहीं मैदानी इलाकों में भी सुबह और रात के समय लोगों ने मजबूरन अपने गर्म स्वेटर और रजाईयां बाहर निकाल ली हैं.

मौसम विभाग का रेड/येलो अलर्ट

प्रकृति के इस विकराल रूप(Haridwar Hailstorm) को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए उत्तराखंड के 9 बड़े जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश के साथ-साथ भयंकर आकाशीय बिजली (वज्रपात) चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है.

बता दें मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा और लोगों को सफर के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

11 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

16 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

26 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

44 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

48 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

59 minutes ago