यूटिलिटी

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर, घर बैठे बनेंगे जरुरी डॉक्यूमेंट्स, WhatsApp पर मिलेंगी सरकारी सेवांए

जल्द ही दिल्ली सरकार एक ऐसी योजना लाने जा रही जिसके तहत दिल्ली के नागरिक घर बैठे ही सारे जरुरी डॉक्यूमेंट्स और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. इस योजना से उन्हें लंबी कतारों में लगने और बिचौलियो की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा.

आपको बता दें की ये योजना दिल्ली की पुरानी सरकार, आम आदमी पार्टी की योजना डोरस्टेप डिलीवरी स्कीम का ही नया और अपडेटेड वर्जन होगा. इस नए योजना को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने WhatsApp Governance नाम दिया है, जो पूरी तरह से एआई और आधूनिक तकनीक पर बेसड् होने वाला है.

लाइन में खड़े हुए बिना मिलेंगे डॉक्यूमेंट्स

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार लगभग एक साल से जरुरी डॉक्यूमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस व मैरिज सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए लोगों को कई बार लंबी लाईनों में खड़ा होना पड़ता था और उसके बावजूद उनको उसी दिन डॉक्यूमेंट्स नहीं मिल पाते थे. लेकिन इस योजना से इस चीज की समस्या खत्म हो जाएगी.

24×7 उपलब्ध रहेगी सुविधा

इस एक ऐसी योजना होने वाली जो आसान, पारदर्शी और 24×7 उपलब्ध होगी, जिससे नागरिक जब चाहें तब अपना जरुरी डॉक्यूमेंट्स को हासिल कर सकेंगे. इस योजना की खास बात ये है की आप आधी रात को भी सर्टिफिकेट्स डाउनलोड कर सकेंगे. फिलहाल दिल्ली सरकार इसको लेकर मेटा के साथ मिलकर काम कर रही है जिसमें व्हाट्सएप के API और AI का इस्तेमाल किया जाएगा.

शुरुआती तौर पर इस योजना में 25-30 सरकारी सेवाओं को व्हट्सएप पर उपलब्ध काई जाएंगी जिसके बाद इसमें और भी कई सेवाएं जोड़ी जाएंगी.

लाभ उठाने के लिए बस ये करना होगा

इसका लाभ उठाने के लिए नागरिक को बस एपने व्हाट्सएप एपलिकेशन पर जाकर एक खास मोबाइल नंबर पर हाय भेजना होगा, जिसके बाद दुसरी तरफ से एक मैसेज आएगा जिसमें कई विभागों के विकल्प होंगे. अब इन विकल्पों में आप अपने जरुरत के हिसाब से सेवा चुनकर, फॉर्म भरकर, वेरिफिकेशन के लिए जरुरी दस्तावेजों को देकर अपना सर्टिफिकेट व्हाट्सएप पर ही प्राप्त कर सकेंगे.

आपको बता दें की इस योजना के लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है की जल्द ही आप इसका लाभ उठा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: iPhone 17 Series के साथ एपल ने लॉन्च किए नए एयरपॉड्स और वॉच सीरीज, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

38 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

47 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

48 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago