Bharat Express DD Free Dish

iPhone 17 Series के साथ एपल ने लॉन्च किए नए एयरपॉड्स और वॉच सीरीज, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

iPhone 17 Series Launch: एपल ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए iPhone 17 Series के अलावा नए नए एयरपॉड्स और एपल वॉच की नई सीरीज को भी लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं फोन, वॉच और बड्स की कीमतें और खास फीचर्स.

iPhone 17 Series Launch: एपल ने अपने हाल ही हुए इवेंट में अपने नए आईफोन की सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस इवेंट में एपल न केवल आईफोन की नई सीरीज बल्कि उसके साथ-साथ नए एयरपॉड्स और एपल वॉच की नई सीरीज भी भारतीय बाजारों में लॉन्च किया है.

इसके साथ पहली बार प्लस वेरियंट को रिप्लेस करते हुए ग्राहकों के लिए सबसे पतले स्मार्टफोन ने भी धमाकेदार एंट्री ली है.

iPhone 17 Series Prices

एपल ने iPhone 17 Series में चार वेरिंयट लॉन्च किए है, जिसमें iPhone 17 की कीमत 82 हजार 900 रुपए, iPhone 17 Pro की कीमत 1 लाख 34 हजार 900 रुपए और iPhone 17 Pro Max की कीमत को 1 लाख 49 हजार 900 के शुरुआती तौर पर रखा हुआ है. वहीं इसके चौथे वेरियंट iPhone 17 Air की किमत 1 लाख 19 हजार 900 रुपए जो इस सीरीज का सबसे पतला मॉडल है.

iPhone 17 Air की मोटाई केवल 5.5 mm है जो इसको काफी आकर्षित बनाती है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि 1 लाख 19 हजार 900 रुपए के इस फोन में केवल एक रियर कैमरा है.

पहली बार ईयरबड्स में हार्ट रेट सेंसर

अगर बात करें एपल के नए एअरपॉड्स की तो एपल ने पहली बार अपने ईयरबड्स में हार्ट रेट सेंसर दिया है जिसमें कंपनी ने ये भी दावा किया है की एपल के पिछले एयरबड्स की तुलना में इसमें दोगुना ANC मिलेगा. एपल ने भारत में इसकी कीमत 25,900 रुपए रखी है.

हर सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया स्मार्टवॉच

इसके बाद आते हैं एपल के नए स्मार्टवॉच जिसको कंपनी ने हर सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है जिसमें Apple Watch SE 3 की कीमत 25,900 रुपए, Apple Watch Series 11 की कीमत 46,900 रुपए , और Apple Watch Ultra 3 की कीमत 89,900 रुपए से शुरू होती है.

एपल ने Apple Watch SE 3 को दो वेरियंट के साथ लॉन्च किया है, जो 40mm और 44mm साइज की साइज में आएंगी.  जिसमें 40mm के GPS वेरिएंट की कीमत  25,900 रुपये है, वहीं GPS + Cellular वेरिएंट की कीमत  30,900 रुपये है और 44mm के GPS वेरिएंट की कीमत 28900 रुपये है, वहीं GPS + Cellular वेरिएंट की कीमत  33900 रुपये है.

ये भी पढ़ें:  Apple आज नई iPhone 17 सीरीज करेगा लॉन्च, सस्ते हो जाएंगे अब ये मॉडल्स, जानिए क्या होगा खास?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read