Delhi premium petrol diesel price hike: राजधानी दिल्ली के वाहन स्वामियों और व्यापारियों के लिए नए महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने दिल्ली में अपने प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है. जहां एक ओर आम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है.
वहीं दूसरी ओर हाई-एंड कारों और सुपरबाइक्स में इस्तेमाल होने वाले प्रीमियम फ्यूल की कीमतों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की जेब पर पड़ेगा.
प्रीमियम फ्यूल सेगमेंट में सबसे बड़ा झटका उन लोगों को लगा है जो लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स का शौक रखते हैं. इंडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम ‘XP100’ पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 11 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी की है.
इसके बाद अब दिल्ली में XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये से बढ़कर सीधे 160 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है. बता दें कि XP100 भारत का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे खास तौर पर सुपरबाइक्स और हाई-एंड इंजन वाली गाड़ियों की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है.
पेट्रोल के साथ-साथ प्रीमियम डीजल की कीमतों में भी इजाफा किया गया है. इंडियन ऑयल का प्रीमियम डीजल वेरिएंट ‘Xtra Green’, जो कम उत्सर्जन और बेहतर माइलेज का दावा करता है, अब दिल्ली के उपभोक्ताओं को महंगा पड़ेगा. प्रीमियम डीजल की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
बता दें कि इस बदलाव के बाद ‘Xtra Green’ डीजल की नई कीमत 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि इससे पहले यह 91.49 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध था. हालांकि सामान्य डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है.
ईंधन के साथ-साथ रसोई गैस के मोर्चे पर भी महंगाई ने दस्तक दी है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर के भाव करीब 196 रुपये बढ़ गए हैं, जिससे बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है. वहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम में भी 51 रुपये का इजाफा किया गया है. यह बढ़ोतरी उन लोगों के लिए चिंता का विषय है जो व्यावसायिक कार्यों या छोटे परिवारों के लिए इन सिलेंडरों का उपयोग करते हैं.
यह भी पढ़ें : 60 साल पुराना कानून होगा खत्म! 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी सैलरी और टैक्स की दुनिया, जानें क्या होंगे 4 बड़े बदलाव?
महंगाई की इस लहर के बीच आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियों और सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मार्च में तय की गई दरों को ही अप्रैल में भी बरकरार रखा है.
दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर है जबकि कोलकाता में यह 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आम लोगों को चुनावी साल या अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह बड़ी राहत दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…