यूटिलिटी

यूपी-बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने शुरू कीं स्पेशल ट्रेनें, ऐसे मिलेगी कन्फर्म सीट

IRCTC Ticket Booking: त्योहारों के सीजन में घर जाने की सोच रहे रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

आगामी दिवाली (8 नवंबर 2026) और छठ पूजा के मद्देनजर उत्तर और पूर्व भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इन ट्रेनों में मुंबई-कटिहार, कानपुर-गुवाहाटी, दरभंगा-नई दिल्ली और चंडीगढ़-पटना जैसे कई व्यस्ततम रूट्स शामिल हैं. रेलवे ने 60 दिन के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत बुकिंग खोल दी है.

खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले मुख्य रेल मार्गों पर टिकटों की भारी मांग को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे IRCTC की ‘मास्टर लिस्ट’ फीचर और डिजिटल वॉलेट का उपयोग करके जल्द से जल्द कन्फर्म टिकट बुक कर लें.

शुरू हुई 60 दिन की एडवांस बुकिंग

रेलवे के 60 दिन के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) नियम के तहत IRCTC की वेबसाइट, ऐप और टिकट काउंटरों पर बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस साल 8 नवंबर 2026 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. आखिरी वक्त की आपाधापी और लंबी वेटिंग लिस्ट से बचने के लिए रेलवे ने यात्रियों से तुरंत टिकट बुक करने की अपील की है.

त्योहारों पर इन प्रमुख रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी लिस्ट में मुंबई सेंट्रल-कटिहार (09189/09190), कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी (04127/04128), कटिहार-अमृतसर (05736/05735), और डिब्रूगढ़-कोलकाता (05932/05931) जैसी कई लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा वाराणसी-दिल्ली, अयोध्या कैंट-आनंद विहार, चंडीगढ़-पटना, फिरोजपुर-पटना, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, और दरभंगा-नई दिल्ली रूट पर भी विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी.

उत्तर प्रदेश और बिहार के रूट्स पर भारी भीड़

दिवाली-छठ के दौरान दिल्ली-पटना, मुंबई-पटना, बेंगलुरु-पटना, अहमदाबाद-पटना, दिल्ली-गोरखपुर और कानपुर-दिल्ली जैसे रूट्स पर सबसे ज्यादा मारामारी रहने की संभावना है. कन्फर्म सीट पाने के लिए यात्री IRCTC पर ‘मास्टर लिस्ट’ पहले से तैयार रखें और तेज़ पेमेंट मोड का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें-2020 के बाद भर्ती 85 हजार कर्मियों की खुली किस्मत! जन्माष्टमी पर पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

18 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

25 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

35 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

36 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

45 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

56 minutes ago