यूटिलिटी

New Rule: LPG के दाम से लेकर ITR फाइलिंग तक… 1 सितंबर से देशभर में लागू होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव

New Rule Change From September 2025: अगला महीना यानी सितंबर 2025 शुरू होने वाला है. हर महीने की तरह इस महीने कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. इसमें आईटीआर फाइलिंग, LPG के दाम, सिल्वर हॉलमार्किंग और पर्सनल फाइनेंस से जुड़े नियम शामिल हैं.

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमत बदलती है. इस महीने यानी 1 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तेल कंपनियों के हिसाब से तय होंगे. अगर कीमत बढ़ी, तो रसोई का बजट थोड़ा ज्यादा लगेगा. अगर दाम कम हुए, तो आम जनता को राहत मिलेगी.

ITR फाइलिंग में बदलाव

1 सितंबर से आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की आईटीआर फाइलिंग के लिए निर्धारित की गई विस्तारित डेडलाइन 15 सितंबर, 2025 को समाप्त हो रही है. इससे पहले आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी.

चांदी के नियमों में बदलाव

देश में एक सितंबर से सिल्वर हॉलमार्किंग लागू हो जाएगी. ग्राहकों के पास हॉलमार्क वाली चांदी या बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीदने के दोनों विकल्प होंगे. भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग की सुविधा देने का फैसला किया है. हालांकि, शुरुआत में यह स्वैच्छिक होगा.

ये भी पढ़ें: Apple iphone 17: भारत में iPhone 17, iPhone 17 Pro की इतनी हो सकती है कीमत, यहां जानें कहां देखें लाइव इवेंट

SBI कार्ड के बदलेंगे नियम

एसबीआई कार्ड्स ने सितंबर से प्रभावी अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन किया है. 1 सितंबर से, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सेलेक्ट और लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम कार्डधारकों को डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, व्यापारियों और सरकारी लेनदेन के माध्यम से की गई खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे. सभी सीपीपी (कार्ड प्रोटेक्शन प्लान) एसबीआई कार्ड ग्राहकों को 16 सितंबर से उनकी रिन्यूएबल डेट के आधार पर ऑटोमेटिक रूप से अपडेट किए गए प्लान वेरिएंट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.

PM जन धन खाताधारक के लिए KYC जरूरी

आरबीआई ने बताया कि PM जन धन योजना के खाताधारकों को 30 सितंबर तक दोबारा KYC कराना होगा. सार्वजनिक बैंकों में पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इस प्रक्रिया में पर्सनल और एड्रेस डिटेल्स अपडेट किया जाएगा. इससे खातों का रिकॉर्ड हमेशा सही रहेगा.

सितंबर में बंद रहेंगे बैंक

सितंबर में कई त्योहार आने वाले हैं इसलिए बैंक में छुट्टियों की भरमार है. कुल 15 दिन बैंक बैंक बंद रहेंगे, जिनमें वीकेंड यानी रविवार और शनिवार की छुट्टी भी शामिल है. अगर आपको बैंक से जुड़े काम हैं, तो पहले निपटा लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

5 hours ago