यूटिलिटी

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, एक साल में ₹43,938 बढ़ने के बाद पिछले 7 दिनों में जमकर गिरे दाम, चांदी भी लुढ़की

Gold-Silver Price Today: पिछले दो सप्ताह ले लगातार जारी गिरावट के बाद इस हफ़्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 31 अक्टूबर को सोना ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम था, जो 7 नवंबर तक ₹670 घटकर ₹1,20,100 हो गया. यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सोने की कीमतों में गिरावट आई है. 17 अक्टूबर को सोना ₹1,29,584 प्रति 10 ग्राम था.

चांदी के साथ भी यही स्थिति है. पिछले हफ़्ते के आखिरी ट्रेडिंग दिन (31 अक्टूबर) को 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹1,49,125 थी, जो इस हफ़्ते के आखिरी ट्रेडिंग दिन, 7 नवंबर तक ₹850 घटकर ₹1,48,275 प्रति किलो हो गई.

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के कारण

भारत में दिवाली जैसे त्योहारों के बाद सीज़नल खरीदारी खत्म हो चुकी है. जिसकी वजह से भारत में सोने और चांदी की खरीदारी का चलन धीमा हो गया है. इससे सोने और चांदी की मांग कम हो गई है. इसके अलावा वैश्विक तनाव कम होने से इनकी कीमतों में गिरावट आई है.

वहीं निवेशक भी प्रॉफिट बुक कर रहे हैं. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) जैसे टेक्निकल इंडिकेटर दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबॉट ज़ोन में पहुंच गई थीं. इसलिए, ट्रेंड फॉलोअर्स और डीलरों ने बेचना शुरू कर दिया है.

बता दें कि इस साल सोना ₹43,938 और चांदी ₹62,258 महंगी हुई. 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹1,20,100 हो गई है. इस दौरान चांदी की कीमतों में भी ₹62,258 की बढ़ोतरी हुई है. 31 दिसंबर 2024 को एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹86,017 थी, जो अब ₹1,48,275 प्रति किलोग्राम हो गई है.

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखें

सिर्फ सर्टिफाइड सोना खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें. यह नंबर AZ4524 जैसा अल्फान्यूमेरिक हो सकता है. हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है.

कीमतें क्रॉस-चेक करें: खरीदने के दिन सोने का सही वज़न और उसकी कीमत कई सोर्स से क्रॉस-चेक करें (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट). 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट अलग-अलग होते हैं.


ये भी पढ़ें: क्या RBI बेचने वाला है अपना 35 टन सोना? सेंट्रल बैंक ने बिक्री की रिपोर्ट्स पर दिया ये जवाब


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

54 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago