यूटिलिटी

सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका, इस हफ्ते कीमतों में हुई गिरावट

Gold Rate Fall: सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है. इस हफ्ते दोनों कीमती घातुओं की दाम में गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत एक बार फिर से 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.06 लाख रुपए प्रतिकिलो के नीचे आ गया है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 95,784 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 98,691 रुपए थी, जो कि सोने की कीमत में 2,907 रुपए की कमी को दर्शाता है.

22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 87,738 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 90,404 रुपए था. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 74,018 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 71,838 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी सस्ता

समीक्षा अवधि में चांदी की कीमत 1,582 रुपए कम होकर 1,05,193 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,06,775 रुपए प्रति किलो थी. 18 जून को चांदी ने 1,09,550 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है. कॉमैक्स पर सोना गिरकर 3,300 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जो कि पहले 3,400 डॉलर प्रति औंस पर था. वहीं, चांदी की कीमत कम होकर 36 डॉलर प्रति औंस हो गई है.

वैश्विक स्थिरता और डॉलर में कमजोरी से दाम गिरे

हाल के दिनों में ऐसे कई वैश्विक घटनाक्रम हुए हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, इसमें इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष समाप्त होना, वैश्विक स्तर पर स्थिरता और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी शामिल हैं.

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,622 रुपए या 25.76 प्रतिशत बढ़कर 95,784 रुपए पर पहुंच गया है.

वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,176 रुपए या 22.29 प्रतिशत बढ़कर 1,05,193 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- SPREE योजना 2025: ESIC से अब पूरा परिवार पाएगा मुफ्त इलाज, 1 करोड़ कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago