देश

Jagannath Rath Yatra Stampede: ‘डीएम-एसपी हटाए गए…दो अधिकारी निलंबित’, सीएम मोहन माझी ने मुआवजे का किया ऐलान

Jagannath Rath Yatra Stampede: ओडिशा के पुरी निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना पर माझी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है.

डीएम-एसपी पर गिरी गाज

वहीं, पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का भी तबादला कर दिया गया है. चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं, पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, ओडिशा सरकार ने जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसकी जानकारी रविवार को सीएम मोहन चरण माझी के कार्यालय ने दी.

सीएम मोहन माझी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम मोहन माझी के हवाले से बताया, ”इस घटना से अत्यंत दुखी और व्यथित हैं. मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इस घटना के लिए राज्य सरकार की ओर से खेद व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने घटना की पूरी प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं. विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं.”

यह भी पढ़ें- Puri Stampede: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़, तीन लोगों की मौत, कई घायल

सीएमओ ने आगे बताया, ”पुरी के जिला मजिस्ट्रेट और एसपी का भी तबादला कर दिया गया है. चंचल राणा को नया जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महाप्रभु की रथ यात्रा हमारे ओड़िया राज्य का गौरव है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

इससे पहले भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान मची भगदड़ पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख जताया. उन्होंने भगदड़ को लेकर माफी मांगी और कहा कि भगदड़ के कारण हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मैं सभी जगन्नाथ भक्तों से दिल से माफी मांगता हूं.

हादसे में तीन लोगों की मौत

बता दें कि पुरी में रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई दुखद भगदड़ में करीब तीन लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं. यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें दो महिलाएं, प्रभाती दास और बसंती साहू, शामिल हैं. इसके अलावा, 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती की भी भगदड़ में जान गई है. तीनों खुरदा जिले के रहने वाले थे और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

34 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago