Gold Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 10 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल रही है. मजबूत डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मिले-जुले संकेतों की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इस बदलाव ने सोने-चांदी के खरीदारों और निवेशकों, दोनों को ही थोड़ा सतर्क कर दिया है.
अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. सोना करीब 0.17% टूटकर 4,133 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखा. दूसरी तरफ वैश्विक बाजार में चांदी को थोड़ा सहारा मिला है और यह 0.23% की बढ़त के साथ 60.890 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण फिलहाल सर्राफा बाजार पर दबाव साफ देखा जा सकता है.
वैश्विक दबाव का असर भारत के घरेलू वायदा बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है. सोने और चांदी दोनों के भाव में हाल के दिनों के मुकाबले बड़ी गिरावट देखी गई है. सुबह करीब 9:30 बजे अगस्त डिलीवरी वाला सोना 364 रुपये की मामूली रिकवरी के साथ 1,44,936 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
कुल मिलाकर बाजार में यह ₹1.44 लाख से ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसमें भी भारी गिरावट आई है और यह बाजार में करीब ₹2.24 लाख से ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है.
ये भी पढ़ें- iPhone से भी महंगा BSNL का फोन! कीमत ₹1.34 लाख, फिर भी हर किसी के लिए नहीं है ये डिवाइस
देश के बज़ारों और प्रमुख शहरों में आज रिटेल कीमतें कुछ इस प्रकार बनी हुई हैं.
24 कैरेट गोल्ड: लगभग ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास.
22 कैरेट गोल्ड: करीब ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर.
18 कैरेट गोल्ड: लगभग ₹1.08 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास.
चांदी: खुदरा बाजार में चांदी ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के इर्द-वीर्द कारोबार कर रही है.
अगर आप भी इस वीकेंड पर सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कीमतों में आई इस ताजा गिरावट का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्लोबल सेंटिमेंट्स को देखते हुए आने वाले दिनों में भी यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…