Global Air Powers Ranking 2026
भारतीय वायु सेना (IAF) ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का एक और बड़ा प्रमाण दिया है. वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (WDMMA) की ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 (Global Air Powers Ranking 2026) में भारतीय वायु सेना (IAF) को दुनिया की छठी सबसे ताकतवर एयर फोर्स बताया गया है. खास बात यह है कि इस सूची में भारत ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) को भी पीछे छोड़ दिया है. चीन सातवें स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान की वायु सेना 18वें नंबर पर है.
पहली नजर में चीन का बेड़ा भारत से कहीं बड़ा दिखाई देता है. चीन के पास करीब 3,733 सैन्य विमान हैं, जबकि भारतीय वायु सेना के पास लगभग 1,716 विमान हैं. यानी संख्या के लिहाज से चीन के पास भारत से दोगुने से भी अधिक एयरक्राफ्ट हैं. इसके बावजूद भारत को रैंकिंग में आगे रखा गया, जो इस बात का संकेत है कि आधुनिक युद्ध में केवल विमान की संख्या ही निर्णायक नहीं होती.
WDMMA की रैंकिंग में ट्रूवैल रेटिंग (TruVal Rating TvR) के आधार पर तैयार की जाती है, जिसमें केवल विमान गिनने के बजाय उनकी गुणवत्ता, तकनीकी क्षमता, आधुनिकीकरण, रखरखाव व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स, प्रशिक्षण और ऑपरेशनल दक्षता जैसे कई पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है. भारत का TvR स्कोर 69.4 रहा, जबकि चीन को 63.8 अंक मिले. यही अंतर भारत को चीन से ऊपर ले गया.
इस रैंकिंग में भारतीय वायु सेना ने केवल चीन ही नहीं, बल्कि जापान, फ्रांस और इजराइल जैसी विकसित वायु सेनाओं को भी पीछे छोड़ा है. इससे स्पष्ट होता है कि हाल के वर्षों में भारत ने आधुनिक लड़ाकू विमानों, नेटवर्क आधारित युद्ध क्षमता, एयर डिफेंस सिस्टम और परिचालन तैयारियों में उल्लेखनीय सुधार किया है.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में पीएम मोदी, ऑकलैंड में गूंजेगा भारत का डंका; जानिए 2 दिनों का मेगा-प्लान
ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में अमेरिकी वायु सेना (US Air Force) पहले स्थान पर रही. इसके बाद अमेरिका की अन्य सैन्य वायु शाखाओं और रूस का स्थान रहा. वहीं, पाकिस्तान की वायु सेना 18वें नंबर पर रही. यह रैंकिंग दिखाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय वायु सेना ने गुणवत्ता, तैयारी और आधुनिक क्षमताओं के दम पर दुनिया की अग्रणी वायु सेनाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…