यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 98,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,02,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,02,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,36,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: भारी बढ़ोतरी के बाद आज नहीं बदले सोने-चांदी के दाम, जानिए ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 98,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,02,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,02,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 96,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,01,690 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,02,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा ऐलान: जनजातीय मरीज और सहायक को मिलेगी निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा, कौशल विकास पर दिया जोर

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…

6 hours ago

क्या अमेरिका में हवाई सेवाएं ठप होने के बाद बंकर में छिप गए डोनाल्ड ट्रंप? जानें सच

अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…

6 hours ago