Gold-Silver Price Today: शादी-ब्याह का मौसम जोरों पर है और ऐसे में सोने-चांदी की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है. अगर आप गहनों की खरीद या बनवाने का सोच रहे हैं, तो एक बार यहां के लेटेस्ट रेट जरूर देख लें. सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 96,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं, चांदी 97,634 रुपये प्रति किलो बिक रही है.
Bankbazaar.com के अनुसार दिल्ली में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट हुई है.
आज भी चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रही है. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसकी शुद्धता की पहचान करना बहुत जरूरी है. सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है – हॉलमार्क देखना. सोने के गहनों या सिक्कों पर हॉलमार्क के जरिए उसकी कैरेट वैल्यू दी जाती है, जिससे उसकी शुद्धता का पता चलता है. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी गहने पर 24 कैरेट लिखा है, तो उस पर 999 अंकित होगा, जो लगभग पूरी तरह शुद्ध सोना होता है.
इसी तरह 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट सोने पर 750 लिखा होता है. ये संख्याएं दर्शाती हैं कि उस सोने में कितनी मात्रा शुद्ध है. जब भी आप सोना खरीदें, हॉलमार्क के इन नंबरों को जरूर चेक करें ताकि आप धोखे से बच सकें और अच्छी गुणवत्ता वाला सोना खरीद सकें. ध्यान रखें कि सोने और चांदी की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले उनका ताजा रेट जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें: बैंकों ने घटाईं एफडी की दरें, जानिए बेहतर बचत के नए तरीके
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…