उत्तर प्रदेश

Rice Mill Fire Incident: बहराइच में राइस मिल में आग लगने से बड़ा हादसा, दम घुटने से पांच श्रमिकों की मौत, तीन की हालत नाजुक

Rice Mill Fire Incident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में स्थित एक चावल मिल (Rice Mill) में आग लगने की घटना सामने आई है. जहां आग के धुएं की चपेट में आने से पांच श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Rice Mill में आग लगने से मची अफरा-तफरी

मामला दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित राजगढ़िया राइस मिल (Rice Mill) का है. जानकारी के अनुसार, राजगढ़िया राइस मिल (Rice Mill) में अचानक आग लग गई, घटना के समय कई मजदूर मिल में ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण मिल के अंदर धुआं भर गया, जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई.

इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत

सीएमएस डॉक्टर एमएम त्रिपाठी ने बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह मिल (Rice Mill) दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित है. डॉक्टर की देखरेख में बाकी तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल राइस मिल में आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर के आतंकी आदिल थोकर के घर को सेना ने बम से उड़ाया, आसिफ शेख के घर पर चला बुलडोजर

उल्लेखनीय है कि इन दिनों आग लगने की ज्यादातर घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे पहले, 18 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में फैन बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से वहां काम कर रहे चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे. जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रखे एक गैस सिलेंडर के फटने से आग तेजी से फैल गई थी. झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाकी कर्मचारी व फैक्ट्री मालिक समय रहते बाहर निकलकर जान बचाने में कामयाब रहे. आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दूर तक देखा जा सकता था. वहीं, दम घुटने का भी ऐसा ही एक केस 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी देखा गया था जब गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई में उतरे आठ मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

5 minutes ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

22 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

1 hour ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago