Gold Silver Price Today: तीज का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिला है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.
Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 98,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: फिर लुढ़का सोना, चांदी ने मारी तगड़ी छलांग, खरीदने से पहले जानिए ताजा रेट
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 98,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बंपर उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शनिवार को 92,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 97,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 98,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…
Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
Anant Singh Horse Race: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके…
Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…
CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…