Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में दहेज हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां दहेज की मांग को लेकर पहले विवाहिता को घसीट-घसीट कर मारा पीटा गया और फिर उसके बेटे के सामने उसके शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दिया गया. आग में झुलसने से गंभीर रूप से घायल महिला निक्की की इलाज के दौरान मौत हो गई.
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मृतका निक्की की शादी 2016 में सिरसा गांव के विपिन के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी में जमकर दान-दहेज दिया गया था. इसके बावजूद ससुरालियों के द्वारा और दहेज की मांग की जा रही थी.
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही पति विपिन, जेठ रोहित, ससुर सतवीर और सास दया के द्वारा निक्की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुरालियों के द्वारा निक्की के परिजनों से 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी. पीड़िता के परिजनों ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर एक और कार दी थी, लेकिन फिर भी ससुरालियों के द्वारा निक्की को प्रताड़ित किया जा रहा था.
निक्की की बड़ी बहन कंचन की भी शादी इसी परिवार में हुई थी. दोनों को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों के अनुसार इस मामले को लेकर कई बार समझौता हुआ था, लेकिन आरोपियों ने एक ना सुनी और निक्की को बुरी तरह से पीटकर मौत के घाट उतार दिया. परिजनों ने बताया कि ससुरालियों ने पहले निक्की को बुरी तरह पीटा और गले पर हमला किया. जब वो बेहोश हो गई तो उसपर तेल डालकर आग लगा दी गई.
जिसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह निक्की को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब मृतका के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वो बोल रहा था कि उसकी मम्मी को पापा ने लाइटर जलाकर मार डाला. फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
– भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…