यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने का है प्लान? आज तो आसमान छू रहे हैं दाम, चांदी में ₹7,000 की भारी तेजी

Gold Silver Price Today: अगर आप शादी-ब्याह के सीजन के लिए गहने बनवाने की सोच रहे हैं या निवेश के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे, तो आज की खबर आपको थोड़ा झटका दे सकती है. कल की मामूली राहत के बाद आज सर्राफा बाजार में जैसे आग लग गई है. सोने और चांदी की कीमतों ने ऐसी लंबी छलांग लगाई है कि आम आदमी की जेब का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है.

चांदी बनी ‘रॉकेट’, एक झटके में ₹7,000 महंगी

सबसे पहले बात करते हैं चांदी की, जिसकी चमक आज आंखों को चौंधिया रही है. चांदी की कीमतों में आज कोई छोटी-मोटी बढ़त नहीं, बल्कि सीधे ₹7,000 प्रति किलो से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. कल तक जो चांदी ₹2,60,000 के आसपास मिल रही थी, आज बाजार खुलते ही वह ₹2,68,000 के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच गई है. चांदी की इस ‘रॉकेट’ जैसी रफ्तार ने ज्वेलर्स और ग्राहकों, दोनों को हैरान कर दिया है.

सोना भी हुआ महंगा, ₹1.61 लाख के पार

पीली धातु यानी सोना भी पीछे नहीं है. सोने की कीमतों में भी आज ₹1,100 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. कल जो भाव ₹1,60,000 के आसपास मंडरा रहा था, वह आज बढ़कर ₹1,61,000 के पार निकल गया है. यानी अब शुद्ध सोने के बिस्किट हो या डिजाइनर हार, दोनों के लिए आपको कल के मुकाबले काफी ज्यादा पैसे ढीले करने पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें- होली पर ‘हैप्पी कमाई’; सिर्फ एक हफ्ते में कमाएं मोटा मुनाफा, ये 5 बिजनेस आइडियाज आपको बना देंगे मालामाल!

बाजार में अफरा-तफरी, निवेशक हैरान

आज सुबह जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, बाजार में हलचल मच गई. कीमतें इतनी अस्थिर हैं कि सुबह के रेट और दोपहर के रेट में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो वैश्विक अस्थिरता और मांग में अचानक आई तेजी की वजह से दाम इस कदर भाग रहे हैं. निवेशकों के बीच इस बात को लेकर अफरा-तफरी है कि वे अभी खरीदारी करें या दाम गिरने का इंतजार करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

6 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

25 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago