सोने की कीमतों लगातार रॉकेट जैसी तेजी बढ़ती जा रही है. भारतीय सर्राफा बाजारों में आज, गुरुवार (06 फरवरी, 2025) की सुबह सोना की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है और चांदी की कीमत में कमी आई है. चांदी का भाव 95 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है. और सोना अब 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 % शुद्धता वाले सोने की कीमतें 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड लेवल को पार कर चुकी हैं. वहीं दूसरी ओर, 99.5 % शुद्धता वाले सोने का भाव अब 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार, बुधवार (5 फरवरी) की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 84657 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (गुरुवार) सुबह महंगा होकर 85,000 रुपये पहुंच गया है. और चांदी सस्ती हुई है.
आज सोने की कीमत 84333 रुपये प्रति 10 ग्राम है. और 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की प्राइस 77560 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 63504 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 49533 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
सोना और चांदी का रेट जाने के लिए आप घर बैठे मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप इस 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही समय में आपको SMS के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. साथ ही अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट का भई आप अपडेट जान सकते हैं.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की तरफ से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं. लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
ये भी पढ़ें: USB-C पोर्ट से भी पतले Foldable Phone ने सैमसंग की बढ़ाई टेंशन, इस महीने होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…