Bharat Express DD Free Dish

USB-C पोर्ट से भी पतले Foldable Phone ने सैमसंग की बढ़ाई टेंशन, इस महीने होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Oppo Find N5 Foldable Phone: ओप्पो अपने नए फोल्डेबल फोन Find N5 को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च करने वाली है.

Oppo Foldable Phone

Oppo Find N5 Foldable Phone: ओप्पो (Oppo) अपने नए फोल्डेबल फोन Find N5 को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है. चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किए गए वीडियो में ओप्पो के Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर ने दावा किया है कि यह फोन USB-C पोर्ट जितना पतला होगा. अब कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव ने कंफर्म किया है कि यह डिवाइस फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च होगा. खास बात ये है कि यह पहली बार होगा जब ओप्पो चीन के बाहर भी अपने नए फोल्डेबल फोन को लॉन्च करेगा. कुछ मार्केट्स में इसे OnePlus Open 2 के नाम से भी पेश किया जा सकता है.

पावरफुल बैटरी और दमदार चिपसेट

ओप्पो ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, ये फोन एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आएगा. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट होने की उम्मीद है, जो इसे बेहद तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा.

बैटरी की बात करें, तो इस फोल्डेबल फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. यह फोन 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है. इसका मतलब ये हुआ कि यह न सिर्फ पावरफुल परफॉर्मेंस देगा, बल्कि बैटरी बैकअप भी शानदार होगा.

हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले (Oppo Find N5 Foldable Phone)

लीक्स के मुताबिक, Find N5 में एक 6.85-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. यह फोन IPx9 वाटर-रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन के साथ आ सकता है, जिसका मतलब है कि यह हाई-प्रेशर और हाई-टेम्परेचर वाटर जेट को भी सहन कर सकता है.

कैमरा में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

कैमरा स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Find N5 में बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेगा. इसमें टेलीफोटो मैक्रो कैमरा भी दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स को बेहतर ज़ूम और क्लियरिटी मिलेगी.

दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन!

ओप्पो का नया Find N5 फोल्डेबल फोन सिर्फ 4mm मोटा होगा, जब इसे पूरी तरह से खोला जाएगा. ये इसे Honor Magic V3 से भी पतला बना देगा, जो इस समय दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन है.

सैमसंग को मिलेगी कड़ी टक्कर (Oppo Find N5 Foldable Phone)

Oppo Find N5 को सीधे Samsung Galaxy Z Fold 6 का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है. न केवल चिपसेट के मामले में बल्कि थिकनेस, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ में भी यह फोन सैमसंग और गूगल जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा. यह फोन सिर्फ ओप्पो के लिए ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए भी गेम-चेंजर साबित हो सकता है. इसकी अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशंस ने कई स्मार्टफोन कंपनियों की नींद उड़ा दी है. अब देखना ये होगा कि यह फोन मार्केट में कितना धमाल मचाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read