Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज सर्राफा बाजार से एक राहत भरी खबर आई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार आसमान छू रहे सोने के दामों पर आज ब्रेक लग गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर जमकर मुनाफावसूली की, जिसकी वजह से आज घरेलू बाजार में सोने के दाम काफी हद तक नीचे गिर गए.
अगर आप आज सर्राफा बाजार में खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको जेब थोड़ी कम ढीली करनी पड़ेगी. कल के रिकॉर्ड स्तर 1,47,280 रुपये से फिसलकर 24 कैरेट सोना अब 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, यानी इसमें 1,100 रुपये की सीधी गिरावट आई है.
इसी तरह गहने बनवाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,010 रुपये घटकर 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं 18 कैरेट सोने के दाम 830 रुपये गिरकर 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुके हैं.
सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक महंगाई का डर है. अमेरिका-ईरान तनाव और लाल सागर में जहाजों पर हमलों के चलते कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है.
महंगाई बढ़ने की आशंका से निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों को बेचकर कैश अपने पास रख रहे हैं. साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना से भी लोग सोने से अपना निवेश निकाल रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना है.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 3 दिनों की तेजी के बाद थमे सोने-चांदी के दाम, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव
एक तरफ जहां सोने के तेवर नरम पड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ चांदी की मांग में कोई कमी नहीं आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी 2,27,180 रुपये प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है, जबकि रिटेल बाजार में इसका भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.
गहनों के अलावा सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और 5G चिप्स में चांदी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसी तगड़ी इंडस्ट्रियल डिमांड की वजह से वैश्विक संकट के बावजूद चांदी अपनी चमक बिखेर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…
Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…