खेल

Asian Games 2026: क्या फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान? जानें क्या है टूर्नामेंट का पूरा समीकरण

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 को लेकर खेल प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. इस महाकुंभ में क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल और पूरा ड्रॉ सामने आ चुका है. यह एशियाई खेलों में चौथा मौका होगा जब फैंस को चौके-छक्कों का रोमांच देखने को मिलेगा. इससे पहले 2010, 2014 और 2023 के खेलों में क्रिकेट अपनी चमक बिखेर चुका है. सबसे खास बात यह है कि भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमें इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेंगी.

T20 फॉर्मेट में होंगे सभी मुकाबले

टूर्नामेंट के सभी मैच T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेले जाएंगे और इन्हें आधिकारिक दर्जा हासिल होगा. महिला टीमों का टूर्नामेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा, जबकि पुरुष वर्ग के मुकाबले 24 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे.

पुरुष टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को टॉप सीडिंग दी गई है, जिसकी बदौलत ये चारों मजबूत टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी. बाकी बची चार जगह हासिल करने के लिए अफगानिस्तान, नेपाल, ओमान, मलेशिया जैसे देशों के बीच प्रीलिमिनरी दौर खेला जाएगा.

क्या होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?

फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला कब होगा. इस बार ड्रॉ कुछ ऐसा बना है कि भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग हाफ में रखा गया है. इसका साफ मतलब यह है कि दोनों टीमें केवल सेमीफाइनल या सीधे फाइनल में ही आमने-सामने आ सकती हैं. यानी इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए दोनों टीमों को नॉकआउट राउंड तक का सफर तय करना होगा.

ये भी पढ़ें- CJP आंदोलन पर क्यों चुप हैं विराट-रोहित? जानिए BCCI के नियम क्या कहते हैं

महिला टीम का पहला मुकाबला जापान से

भारतीय महिला टीम की बात करें तो वो भी सीधे क्वार्टर फाइल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अपने खिताब को बचाने के लिए उतर रही टीम इंडिया का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मेजबान जापान के खिलाफ होगा. अगर भारत यह मैच जीतता है तो सेमीफाइनल में उसकी टक्कर बांग्लादेश या चीन से हो सकती है.

महिला वर्ग के पूरे ड्रॉ की बात करें तो:

पहला क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान

दूसरा क्वार्टर फाइनल: बांग्लादेश बनाम चीन

तीसरा क्वार्टर फाइनल: श्रीलंका बनाम मलेशिया

चौथा क्वार्टर फाइनल: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड

ऐसे में महिला वर्ग में भी भारत और पाकिस्तान की टक्कर केवल खिताबी मुकाबले में ही देखने को मिल सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago