यूटिलिटी

सोना-चांदी खरीदने वालों की निकल पड़ी! हाई लेवल से 2 लाख रुपये से ज्यादा टूट गई चांदी, क्या यही है निवेश का सही मौका?

Gold Silver Price Today: अगर आप भी शादी-ब्याह की शॉपिंग के लिए या फिर इन्वेस्टमेंट के नजरिए से सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. सर्राफा बाजार में कीमतों ने ऐसी गोता लगाई है कि चांदी अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से सीधे 2 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो गई है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना! बाजार खुलते ही जो तस्वीर सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

चांदी में आई सुनामी जैसी गिरावट

सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. महज एक झटके में चांदी ₹2,800 से ज्यादा टूट गई. लेकिन असली चौंकाने वाली बात यह है कि चांदी अब अपने लाइफ-टाइम हाई लेवल ₹4.39 लाख से करीब ₹2.10 लाख सस्ती मिल रही है. यानी जो चांदी कभी आसमान छू रही थी, वह अब निवेशकों और आम खरीदारों की पहुंच में आती दिख रही है.

सोने के दाम भी हुए धड़ाम

सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने ने भी अपने खरीदारों को बड़ी राहत दी है. सोने की कीमतों में भी ₹1,300 से ज्यादा की कटौती देखी गई है. सोना अपने उच्चतम स्तर से अब तक करीब 54,000 रुपये नीचे आ चुका है. जो निवेशक ऊंचे दामों की वजह से अब तक बाजार से दूरी बनाए हुए थे, उनके लिए खरीदारी का यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

ये भी पढे़ं- LPG की नहीं होगी किल्लत! अब मजदूरों को आसानी से मिलेगा सिलेंडर; जानें क्या है प्लान?

आखिर क्यों गिर रहे हैं दाम?

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि एक तरफ मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है, फिर भी सोने-चांदी के दाम गिर क्यों रहे हैं? आमतौर पर युद्ध के माहौल में ये धातुएं महंगी होती हैं, लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है.

असल में, कच्चे तेल की कीमतें $110 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं, जिससे दुनिया भर में महंगाई का खतरा बढ़ गया है. इसके अलावा, डॉलर भी इस वक्त काफी मजबूत स्थिति में है. जब डॉलर मजबूत होता है और अनिश्चितता बढ़ती है, तो कई बार लोग कीमती धातुओं के बजाय अपने हाथ में ‘कैश’ रखना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं. इसी बिकवाली और डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी की चमक को फिलहाल थोड़ा फीका कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

29 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago