यूटिलिटी

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन और खासतौर पर करवा चौथ के पावन मौके पर अगर आप भी अपने घर में सोना या चांदी लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए आज का बाजार भाव जानना बेहद जरूरी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज कीमती धातुओं के दामों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ सोने के भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ चांदी के दाम नरम होने से खरीदारों को राहत मिली है. आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में आज सोना और चांदी किस भाव पर बिक रहे हैं.

आज क्या है सोने का ताजा भाव?

देशभर में आज सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है. अगर अलग-अलग कैरेट की बात करें तो बाजार में इनके दाम इस प्रकार हैं:

24 कैरेट सोना: ₹14,396 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹13,196 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹10,797 प्रति ग्राम

प्रमुख शहरों में सोने का हाल

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,110 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. कल के मुकाबले आज यहाँ भाव में ₹60 की हल्की तेजी आई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने के तेवर कुछ ऐसे ही हैं. यहां आज सोना ₹60 महंगा होकर ₹1,44,110 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है, जबकि कल यह भाव ₹1,44,050 था.

ये भी पढ़ें- छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

चांदी ग्राहकों के लिए शानदार मौका

सोने के विपरीत चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन राहत भरा है. महीने की शुरुआत में चांदी के दाम ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार सुधार देखा जा रहा है. वर्तमान में चांदी अपने उच्च स्तर से करीब 6.43% तक सस्ती हो चुकी है, जिससे त्योहारी खरीदारी का बजट संभालना थोड़ा आसान हो गया है.

आज बाजार में चांदी का औसत भाव ₹219.90 प्रति ग्राम यानी ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.

दिल्ली और लखनऊ: कल जहां दिल्ली और लखनऊ दोनों ही जगहों पर चांदी ₹2,20,000 प्रति किलो थी, वहीं आज ₹100 की नरमी के बाद यह ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है.

खरीदारी से पहले रखें यह ध्यान

त्योहारों के इस सीजन में चांदी के दामों में आई यह हल्की गिरावट और सोने की स्थिर कीमतें महिलाओं के लिए सुहाग की खरीदारी करने का एक बेहतरीन मौका दे रही हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि सर्राफा बाजार में आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी अलग से जुड़ता है, इसलिए अपने नजदीकी ज्वेलर्स पर जाने से पहले फाइनल कीमत की पूरी जानकारी जरूर ले लें.

Radha Priya

Recent Posts

‘कैंसर के खिलाफ जंग में ऐतिहासिक साझेदारी…’ होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच हुआ बड़ा MoU

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…

27 minutes ago

इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक का वीडियो हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 20 नवंबर को करेगा याचिका पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के हैदराबाद समिट में दिए गए विवादित…

36 minutes ago

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा; सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाली, AAIB जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…

57 minutes ago

‘कथा रोकेंगे तो नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकेंगे…’, धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को दिया न्योता

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…

1 hour ago