यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में ऐतिहासिक तेजी, चांदी ने एक बार फिरा मारी ऊंची छलांग, निवेश करने वालों की चांदी ही चांदी!

Gold Silver Price Today: साल 2026 की शुरुआत निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. साल के दूसरे ही दिन वायदा बाजार (MCX) में ऐसी हलचल मची कि सोना और चांदी, दोनों ने ही लंबी छलांग लगा दी है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली तेजी चांदी में देखी जा रही है, जिसकी कीमतें अब 2.43 लाख रुपये के भी पार निकल गई हैं. सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने और कॉपर की कीमतों में भी अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिल रही है.

चांदी ने पकड़ी रॉकेट जैसी रफ्तार

अगर आप चांदी की कीमतों पर नजर डालें, तो आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने सबको हैरान कर दिया. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी में करीब 7600 रुपये की भारी तेजी आई और यह 2,43,443 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई. जबकि कल ही यह 2,35,873 रुपये पर बंद हुई थी.

जानकारों का कहना है कि चांदी अब सिर्फ एक मेटल नहीं रह गई है, बल्कि यह ‘रेयर अर्थ’ कैटेगरी में शामिल हो गई है. यानी इसकी मांग बहुत ज्यादा है लेकिन सप्लाई काफी कम. ऊपर से चीन ने भी अपनी सप्लाई होल्ड कर ली है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है.

सोना भी नहीं है पीछे

चांदी की चमक के बीच सोने ने भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. MCX पर सोने के दाम में करीब 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया. इसके साथ ही सोने की कीमतें 1,36,999 रुपये के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं. फिलहाल बाजार में सोना 1.36 लाख के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में गिरावट और स्पॉट गोल्ड की बढ़ती डिमांड की वजह से इन कीमती धातुओं को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- साल 2026 के पहले दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

विदेशी बाजारों का हाल

भारतीय बाजार ही नहीं, ग्लोबल मार्केट में भी कमोडिटी की कीमतों में आग लगी हुई है. अमेरिकी बाजारों में सिल्वर फ्यूचर करीब 3.5% की बढ़त के साथ 73 डॉलर प्रति ओंस के ऊपर निकल गया है. वहीं गोल्ड फ्यूचर भी 47 डॉलर की तेजी के साथ 4,387.70 डॉलर प्रति ओंस पर आ गया है. ब्रिटेन और यूरोप के बाजारों में भी चांदी और सोने की कीमतों में 2 से 3 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है.

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

निवेशकों के मन में अब यही सवाल है कि क्या ये तेजी जारी रहेगी? मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में सोना, चांदी और कॉपर- तीनों ही मेटल्स में और बढ़त देखने को मिल सकती है. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि इस साल वैसी ‘तूफानी’ तेजी की उम्मीद थोड़ी कम है जैसी पिछले साल देखी गई थी. लेकिन फिर भी, कम सप्लाई और भारी डिमांड को देखते हुए फिलहाल बाजार का मूड काफी गर्म नजर आ रहा है. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन बदलती कीमतों पर नजर रखना आपके लिए बेहद जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

8 minutes ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

14 minutes ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

28 minutes ago