यूटिलिटी

शादी के सीजन में आम जनता को बड़ी राहत! आसमान से नीचे गिरे सोने-चांदी के दाम; जानें आज के ताजा दाम

Gold Silver Price Today: अगर आपके घर में भी बहुत जल्द शहनाइयां बजने वाली हैं या आप निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. पिछले काफी समय से आसमान छू रही सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बाजार में आई इस अचानक गिरावट ने उन लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है जो महंगे सोने के कारण परेशान थे. ऐसे में अगर आप भी ज्वैलरी शॉप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले आज के नए रेट्स पर एक नजर जरूर डाल लें.

बाजार में क्यों आई गिरावट?

ज्वैलर्स और मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा था. इसके बाद से ही दुनिया भर में महंगाई और ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की चिंता काफी बढ़ गई. नतीजा यह हुआ कि निवेशकों ने भारी मुनाफे के लिए सोने और चांदी में बिकवाली शुरू कर दी. इसी बिकवाली के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए हैं.

आज का ताजा भाव

बाजार से आ रहे ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोने और चांदी की नई कीमतें कुछ इस प्रकार हैं. 24 कैरेट सोने का भाव अब गिरकर ₹1,43,050 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं 22 कैरेट जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा शादियों के गहने बनवाने में होता है उसका रेट इस समय ₹1,31,140 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. इसके साथ ही अगर आप चांदी के बर्तन या पायल खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 1 किलो चांदी का भाव आज ₹2,34,900 पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान, इस एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल

क्या अभी खरीदारी करना सही रहेगा?

कीमतों में आई यह नरमी उन परिवारों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है जिनके घरों में शादी-ब्याह का बजट बिगड़ रहा था. हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि ग्लोबल मार्केट के तनाव और डॉलर के उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह राहत कब तक टिकेगी कुछ कहा नहीं जा सकता. आने वाले दिनों में कीमतें फिर से ऊपर जा सकती हैं. इसलिए अगर बजट में सोना मिल रहा है तो योजना बना लेना ही समझदारी होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago