यूटिलिटी

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

Hero Vida EV August Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग अब तेजी से जोर पकड़ रही है. कम रनिंग कॉस्ट और शानदार फीचर्स के चलते लोग अब पेट्रोल स्कूटर छोड़ ईवी का रुख कर रहे हैं. इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड ‘विडा’ (Hero Vida) ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है. अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, हीरो विडा की सेल्स में सालाना आधार पर (YoY) 108 फीसदी का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है.

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 146% की ओवरऑल ग्रोथ

भारतीय बाजार में अगस्त 2026 के दौरान कुल 1,87,214 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई, जो अगस्त 2025 में बिके 76,118 यूनिट्स के मुकाबले 146% अधिक है. इस तेजी का सीधा फायदा विडा को मिला है.

अगस्त में हीरो विडा ने कुल 25,558 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 12,273 यूनिट्स बेचे थे. इस प्रदर्शन के साथ विडा देश के टॉप ईवी ब्रांड्स की सूची में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

मात्र 79,999 रुपये में सबसे सस्ता विडा स्कूटर

विडा के पोर्टफोलियो में सबसे नया और किफायती मॉडल ‘VX2 Go’ है. इस स्कूटर में 2.2kWh, 3.1kWh और 3.4kWh के तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं. इसके 2.2kWh बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये है.

कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर 93 किलोमीटर की रेंज देता है. यदि 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से इसे घर पर चार्ज किया जाए, तो फुल चार्जिंग का खर्च लगभग 20 रुपये बैठता है.

वास्तविक परिस्थितियों में भी इस स्कूटर की रनिंग कॉस्ट करीब 25 पैसे प्रति किलोमीटर यानी 1 रुपये में 4 किलोमीटर पड़ती है, जो इसे सबसे सस्ता विकल्प बनाती है.

अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले EV स्कूटर्स

अगस्त महीने में बिक्री के मामले में बजाज चेतक (52,248 यूनिट्स) पहले पायदान पर रहा. वहीं टीवीएस आईक्यूब (42,882 यूनिट्स) दूसरे, हीरो विडा (25,558 यूनिट्स) तीसरे और एथर रिज्टा (22,586 यूनिट्स) चौथे स्थान पर रहे. इसके अलावा टीवीएस ऑर्बिटर ने 14,641 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

10 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

36 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago