JEE Main Answer Key 2025 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 की आंसर की जारी कर दी है. इसके साथ ही, कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र की पीडीएफ भी रिलीज कर दी गई है. सभी दस्तावेज़ जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं. कैंडिडेट्स को अपनी आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा.
NTA ने सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की है. अगर किसी कैंडिडेट को इसमें कोई उत्तर गलत लगता है तो वह आपत्ति दर्ज कर सकता है. आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल 2025 है. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा. रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा.
JEE Mains 2025 Session 2 Answer key link
जेईई एडवांस के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई शाम 5 बजे तक है. 3,200 रुपये फीस देनी होगी. महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…
WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…