Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UPSC Recruitment 2025: ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए 111 पदों पर निकाली सरकारी भर्तियां, इस Direct Link से जल्द करें अप्लाई

UPSC Recruitment 2025: UPSC भर्ती 2025 में 111 रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू. सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है. अधिक जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Sarkari Naukri

UPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों के लिए कुल 111 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

संबंधित पदों के अनुसार, उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक, एमएससी, या लॉ की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

पदों के अनुसार, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

वेतन

संगठन के पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार सैलरी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, और अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा.

फीस

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है.
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मुफ्त है.

UPSC Recruitment 2025: इस तरह से करें अप्लाई

  • सबसे पहले, उम्मीदवार को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • होम पेज पर दिए गए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करें.

ऑनलाइन आवेदन लिंक:
https://upsc.gov.in/

ये भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2025: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन जारी होगा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां Direct Link से कर सकेंगे चेक

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital