LIC Scheme
LIC Scheme: अगर आप कहीं पर पैसा लगाकर आसानी से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको LIC की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें अगर आप केलव 200 रुपये जमा करते हैं तो आपको एक समय बाद 28 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा. यह एलआईसी की जीवन प्रगति पॉलिसी है.
आज के समय में हर कोई व्यक्ति पैसा कमाने की सोच रहा है और LIC की यह स्कीम कम रिस्क में निवेश करने वाले लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकती है. अगर आप भी बिना जोखिम उठाए रिटर्न लेना चाहते हैं तो आप इस स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल्स के बारे में.
एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम का खास प्लान है जो कि पॉलिसी होल्डर को 200 रुपये निवेश के हिसाब से मैच्योरिटी पर 28 लाख रुपये तक का फंड रिटर्न करता है. यदि आप छोटी-छोटी बचत के जरिए एख मोटा फंड जुटाने का प्लान कर रहे हैं तो आप एलआईसी जीवन प्रगति प्लेन का विकल्प चुनें. यह प्लान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए उपलब्ध है, जिसमें आप हर रोज ₹200 निवेश करके 28 लाख रुपए तक का फंड प्राप्त कर सकते हैं.
निवेशकों के लिए एलआईसी जीवन प्रगति प्लान बहुत ही अच्छा निवेश विकल्प है क्योंकि इसमें शानदार फायदे मिलते हैं जिसमें निवेश करने वालों को रिस्क कवर भी प्राप्त होता है. बता दें कि इस प्लान के अंतर्गत 12 वर्ष से अधिकतम 45 साल की उम्र तक निवेश कर सकते हैं, यानि इस प्लान की न्यूनतम आयु सीमा 12 वर्ष से अधिकतम 45 वर्ष की है.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने SBI-PNB में सभी सरकारी खाते आखिर क्यों किए बंद? राज्य सरकार ने बताई इसके पीछे की वजह
बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जीवन प्रगति प्लान में पॉलिसी धारक को निवेश करने पर बेहतरीन रिटर्न प्राप्त होता है और लाइफ टाइम की सुरक्षा मिलती है. अगर बात करें कि इसमें 28 लाख का फंड कैसे इकट्ठा होता है, तो पॉलिसी धारक इस स्कीम के तहत हर रोज 200 रुपये के हिसाब से निवेश करता है.
इस हिसाब से महीने के 6000 रुपये स्कीम में इन्वेस्ट होते हैं और इस लिहाज से सालाना 72000 रुपये का निवेश किया जाता है. अगर आप 20 साल तक की अवधि के लिए इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपको तकरीबन 14 लाख 40,000 रुपए का निवेश करना होगा जिस पर प्लान के तहत मिलने वाले सभी फायदे को जोड़कर आपको कुल 28 लाख रुपए का फंड प्राप्त होगा.
आपको जानना चाहिए कि एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान में हर 5 साल में रिस्क कवर बढ़ता है. इसका मतलब यह है कि आपको मिलने वाला अमाउंट यहां 5 साल में बढ़ जाएगा. वहीं अगर मृत्यु लाभ की बात करें तो पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने के बाद इंश्योरेंस की रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल बोनस को जोड़कर पॉलिसी धारक के नॉमिनी को दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…