Photo-IANS
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. फिलहाल घटना की पुष्टि पुष्टि रेलवे बोर्ड ने की है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, पुलिस और फायर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत व बचाव कार्य शुरू किया है.
हादसा कानपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार भोर में 2:35 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) गोविंदपुरी के पास पटरी से उतर गई. यह रूट कानपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए एक प्रमुख मार्ग है. ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतरे. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन यात्रियों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही है.
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस, कानपुर से झांसी जा रही थी. इसी दौरान साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है. बसों को मौके पर बुलाकर यात्रियों को उनको गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है.
रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, “लोको पायलट के मुताबिक इंजन के कैटल गार्ड (सामने का हिस्सा) पर कोई पत्थर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुड़ गया.” पुलिस फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा, “ट्रेन के पटरी से उतरने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया. ये ट्रेन वाराणसी से चलकर साबरमती जा रही थी. कानपुर में इस ट्रेन के कुछ डिब्बे डिरेल हो गए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं.
उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, वाराणसी और अहमदाबाद के बीच चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19168) एक पत्थर से टकराने के बाद पटरी से उतरी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “रेलवे यात्रियों को दूसरे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है, जहां से उन्हें एक विशेष ट्रेन से आगे भेजा जाएगा.”
रेलवे के अनुसार, पटरी से उतरने के कारण सात ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और तीन का मार्ग बदल दिया गया है. उत्तर मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना स्थल से कानपुर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है. शशिकांत त्रिपाठी त्रिपाठी ने बताया, “यात्रियों को वापस कानपुर ले जाने के लिए कानपुर से आठ डिब्बों वाली एक मेमू ट्रेन दुर्घटना स्थल के लिए भेजी गई है, ताकि उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने के लिए आगे की व्यवस्था की जा सके.”
प्रयागराज: 0532-2408128, 0532-2407353,
कानपुर: 0512-2323018, 0512-2323015,
मिर्जापुर: 054422200097,
इटावा: 7525001249,
टूंडला: 7392959702,
अहमदाबाद: 07922113977,
बनारस सिटी: 8303994411,
गोरखपुर: 0551-2208088,
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन: 0510-2440787 और 0510-2440790। उरई: 05162-252206,
बांदा: 05192-227543
ललितपुर जंक्शन: 07897992404
हादसे को लेकर मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज भोर में 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. इसके बाद पटरी से उतर गया. इस घटना के बाद कुछ निशान देखे गए हैं. कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे. शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है. रेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हादसे के एविडेंस सुरक्षित कर लिए गए हैं. आईबी और यूपी पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. इस घटना में यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है. पैंसेंजर्स के लिए अहमदाबाद के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है.
तो वहीं कानपुर के पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बताया कि “टीमें उस स्थान पर पहुंच गई हैं जहां साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी. कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है. एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी और जांच चल रही है.”
-भारत एक्सप्रेस
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…