यूटिलिटी

महंगाई की मार: घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा, 8 अप्रैल से लागू होंगे नए दाम

LPG Price Hike 2025: देश में सोमवार को आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी 8 अप्रैल 2025 से लागू होगी. अब उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 503 रुपये से बढ़कर 553 रुपये हो जाएगी. वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए यह कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये होगी.

पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि,

“अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि भारत में हमने दाम स्थिर रखे थे. अब रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी जरूरी हो गई है. आने वाले दिनों में इसकी समीक्षा की जाएगी.”

उन्होंने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा दी जा रही है, जिससे महिलाओं को अब लकड़ी और गोबर जैसे परंपरागत ईंधनों से मुक्ति मिली है.

14.2 किलो सिलेंडर की कीमतों में 8 महीने बाद बदलाव

गौरतलब है कि 1 अगस्त 2024 के बाद से 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. जबकि इस बीच 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में कई बार फेरबदल हुआ.

वर्तमान में विभिन्न शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं…

  • दिल्ली: ₹803
  • मुंबई: ₹802.50
  • कोलकाता: ₹829
  • चेन्नई: ₹818.50

पेट्रोल-डीजल पर भी बढ़ी एक्साइज ड्यूटी

सोमवार को ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ा दी. हालांकि, पेट्रोलियम मंत्री ने स्पष्ट किया कि इसका कोई सीधा असर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि यह कदम एलपीजी सब्सिडी के कारण तेल कंपनियों को हुए ₹43,000 करोड़ के घाटे की भरपाई के लिए उठाया गया है, न कि जनता पर बोझ डालने के लिए.


इसे भी पढ़ें- सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी दो रुपये प्रति लीटर, क्या पेट्रोल और डीजल के दाम पर भी पड़ेगा असर? यहां जानिए


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

38 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

45 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago