यूटिलिटी

पेंशनर्स के लिए ‘बड़ी राहत’! DLC से हर साल सत्यापन की झंझट खत्म, घर बैठे होगा काम

दूरसंचार विभाग की पेंशन प्रबंधन शाखा सीजीसीए ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र में मदद हेतु एक महीने का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है. यह अभियान पेंशनभोगियों को व्यापक सहायता प्रदान करने और 100% डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने का लक्ष्य पूरा करने में मदद करेगा. यह पेंशनर्स के लिए बड़ी मदद होगी. क्योंकि, उन्हें अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

इस अभियान के तहत, पेंशनभोगी ऑनलाइन सत्यापन कर सकते हैं और उन्हें कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी. सीजीसीए नवंबर, 2025 में 171 शहरों में 320 शिविर लगाएगा, जिससे पेंशनभोगियों को व्यापक सहायता मिलेगी.

राष्ट्रव्यापी अभियान चलेगा

संचार लेखा महानियंत्रक वंदना गुप्ता ने कहा कि नवंबर, 2025 में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 के तहत सीजीसीए का हमारा कार्यालय अपने सीसीए कार्यालयों के माध्यम से 171 शहरों में 320 समर्पित शिविर आयोजित करेगा.’’ उन्होंने बताया कि शिविरों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है.

यूआईडीएआई का मिल रहा सहयोग

यह अभियान पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक पहल है और इसमें संचार लेखा महानियंत्रक (सीजीसीए), रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए), 19 पेंशन वितरण बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), पेंशनभोगी कल्याण संघ (पीडब्ल्यूए), यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का सहयोग शामिल है.

पेंशनर्स को व्यापक सहायता

इस अभियान से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि पेंशनभोगियों को व्यापक सहायता मिले और 100 प्रतिशत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा किया जाए. डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर साल सत्यापन के लिए कार्यालय आने के बजाय ऑनलाइन सत्यापन करने में मदद करता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

58 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago