लीगल

पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा हत्या को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच की मांग।

पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा हत्या हुए 50 साल हो गए है. लेकिन उसके बावजूद मुकदमा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर भाजपा नेता और सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. अश्विनी कुमार चौबे ने कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है. जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस मनोज जैन की पीठ 11 नवंबर को इस मामले में सुनवाई करेगी.

सही से नहीं हुई मामले की जांच: अश्विनी का आरोप

दायर याचिका में दावा किया गया है कि एलएन मिश्रा की हत्या के लिए जिन लोगों को दोषी ठहराया गया है, वे असल अपराधी नहीं है. अश्विनी कुमार चौबे ने आरोप लगाया है कि सीबीआई ने इस मामले की गहराई से जांच नहीं की और यह हत्या उस दौर की एक बड़ी राजनीतिक साजिश का हिस्सा थी. इसका उद्देश्य जनता के बीच लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता ललित नारायण मिश्रा को रास्ते से हटाना था.

आंदोलन में शामिल होने वाले थे जेपी

उन्होंने यह भी कहा है कि सीबीआई ने उस समय निष्पक्ष और गहन जांच नहीं कि थी, जिसके चलते असली षड़यंत्रकर्ता का पता नहीं चल पाया. इसलिए उन्हें लगता है कि मामले को फिर से खोलकर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए. चौबे ने अपनी याचिका में कहा कि मिश्र जेपी आंदोलन में शामिल होने वाले थे और उन्होंने जयप्रकाश नारायण से मुलाकात भी की थी. उनका दावा है कि अगर वे आंदोलन में शामिल हो जाते, तो सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक खतरा बन सकते थे.

शुरू से जांच कि की थी मांग

अश्विनी कुमार चौबे ने इससे पहले 27 मई को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नए सिरे से जांच की मांग कर चुके है. 2 जनवरी 1975 को बिहार के समस्तीपुर में एक रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन के दौरान ग्रेनेड हमले में ललित नारायण मिश्र की मौत हो थी. सीबीआई की जांच में आनंद मार्ग संगठन के चार सदस्यों संतोषजनक, सुधेवानंद, गोपाल जी और रंजन द्विवेदी को आरोपी बनाया गया था. लंबी सुनवाई के बाद दिल्ली की एक अदालत ने 2014 में सभी को दोषी ठहराया था.

ये भी पढ़ें: रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी पवित्र गौड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

24 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago