यूटिलिटी

2027 तक बदल जाएगी मुंबई लोकल, रेल मंत्री का बड़ा ऐलान- 238 नई AC ट्रेनों से घटेगी भीड़

Mumbai Local Train: मायानगरी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है. अब भीषण गर्मी और भीड़भाड़ में पसीना बहाने वाले लाखों रेल यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक और ठंडा होने वाला है. केंद्र सरकार ने मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई लोकल नेटवर्क के लिए 238 नई एसी ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है. तीन बड़ी कोच फैक्ट्रियां मिलकर इनका निर्माण करेंगी, जिससे यात्रियों को 2027 तक पहली नई एसी ट्रेन मिल जाएगी. इससे वेस्टर्न, सेंट्रल और हार्बर तीनों लाइनों पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को भीड़ और गर्मी से राहत मिलेगी.

आम यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा (238 New AC Trains)

मुंबई लोकल में रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और आम यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क में कुल 238 नई एसी (AC) लोकल ट्रेनों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि इन ट्रेनों का निर्माण कार्य काफी तेजी से शुरू किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को पहली आधुनिक नई एसी लोकल ट्रेन की सौगात साल 2027 तक मिल सके.

रेल मंत्री के मुताबिक, (Mumbai Suburban Railway)

पहले की पुरानी प्रक्रियाओं की वजह से इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में साल 2030 तक का लंबा वक्त लग सकता था. लेकिन इस देरी को खत्म करने के लिए सरकार ने नई रणनीति तैयार की है. अब देश की तीन प्रमुख कोच फैक्ट्रियां- इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), रेल कोच फैक्ट्री (RCF) और मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF) एक साथ मिलकर इन ट्रेनों का निर्माण करेंगी. इससे काम में तेजी आएगी और 2027 तक नई ट्रेनें पटरियों पर उतरने लगेंगी.

मुंबई लोकल में भीड़ का दबाव कम होगा (AC Local Train Update)

नई एसी लोकल ट्रेनों के शुरू होने से मुंबई के तीनों प्रमुख रेल कॉरिडोर- वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन पर चलने वाले दैनिक यात्रियों को जबरदस्त फायदा होगा. चर्चगेट, दादर, अंधेरी, बोरिवली, सीएसएमटी, कुर्ला, घाटकोपर, कल्याण और पनवेल जैसे व्यस्त स्टेशनों से गुजरने वाली इन ट्रेनों के जरिए गर्मी के मौसम में यात्रियों को उमस से राहत मिलेगी और मुंबई लोकल में भीड़ का दबाव भी कम हो सकेगा.

यह भी पढ़ें-गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 50 मिनट में! जानिए कहां-कहां बनेंगे रैपिड रेल और मेट्रो के नए स्टेशन; एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी दो तरह की ट्रेनें?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

7 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago