यूटिलिटी

दिल्ली से मेरठ अब बस 40 मिनट दूर! नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो सेवा आज से शुरू, जानें किराया और रूट

Namo Bharat Train Delhi to Meerut: दिल्ली और मेरठ के बीच रोजाना धक्के खाने वाले मुसाफिरों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है. अगर आप भी उन हजारों लोगों में से हैं जो मेरठ से दिल्ली काम या पढ़ाई के लिए आते हैं और नेशनल हाईवे के ट्रैफिक जाम में अपनी जिंदगी के कीमती घंटे बर्बाद करते हैं, तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन आ गए हैं. आज से सराय काले खां से लेकर मेरठ के बेगमपुल तक ‘नमो भारत’ ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू हो रही है, जो इस पूरे इलाके की तस्वीर बदल कर रख देगी.

3 घंटे का सफर अब सिर्फ 40 मिनट में

जरा कल्पना कीजिए, सराय काले खां से बेगमपुल तक का करीब 70 किलोमीटर का फासला, जिसे सड़क मार्ग से तय करने में अमूमन ढाई से तीन घंटे लग जाते थे, वह अब मात्र 40 मिनट में सिमट जाएगा. यह कोई जादुई आंकड़ा नहीं है, बल्कि रैपिड रेल की उस 160 किमी प्रति घंटे वाली रफ्तार का कमाल है, जिसका सफल ट्रायल हाल ही में पूरा हुआ है. अब पूरी 82 किलोमीटर की लाइन पर सफर करने में भी एक घंटे से कम का समय लगेगा.

मरीजों के लिए ‘लाइफलाइन’ है ये प्रोजेक्ट

मेरठ से दिल्ली सिर्फ नौकरीपेशा लोग ही नहीं आते, बल्कि बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए एम्स या सफदरजंग जैसे अस्पतालों का रुख करते हैं. नमो भारत और मेरठ मेट्रो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह किसी एम्बुलेंस से भी तेज विकल्प साबित होगी. बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए स्टेशनों पर स्पेशल लिफ्ट और कोच के अंदर व्हीलचेयर के लिए अलग से जगह दी गई है. यह संवेदनशीलता ही इसे आम ट्रेनों से अलग बनाती है.

मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशन

रैपिड रेल के साथ-साथ मेरठ शहर के अंदरूनी ट्रैफिक को सुलझाने के लिए ‘मेरठ मेट्रो’ भी तैयार है. यह मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच कुल 13 स्टेशनों को कवर करेगी. अच्छी बात यह है कि मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम जैसे स्टेशनों पर आप रैपिड रेल से उतरकर सीधे मेट्रो में शिफ्ट हो सकेंगे.

स्टेशनों की लिस्ट कुछ इस तरह है: मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, डोरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो.

ये भी पढ़ें- होली से पहले डीए बढ़ोतरी पर चर्चा तेज, कर्मचारियों को 2% तक राहत की उम्मीद

जेब पर कितना पड़ेगा बोझ?

अब बात उस सवाल की जो सबके मन में है- “भाई, टिकट कितने की होगी?” हालांकि अभी फाइनल रेट लिस्ट का इंतजार है, लेकिन जानकारों का मानना है कि दिल्ली से मेरठ (मोदीपुरम) तक का किराया करीब 213 रुपये के आसपास रह सकता है. वहीं मेरठ साउथ से गाजियाबाद तक का सफर आप करीब 90 रुपये में कर सकेंगे.

समय की बात करें तो यह ट्रेन सोमवार से शनिवार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दौड़ेगी, जबकि रविवार को इसकी शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी. टिकट के लिए आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है; आप मोबाइल ऐप, कार्ड या स्टेशन पर लगी मशीनों से तुरंत टिकट ले सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

2 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

3 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

21 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

25 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

42 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

50 minutes ago