Bharat Express DD Free Dish

होली से पहले डीए बढ़ोतरी पर चर्चा तेज, कर्मचारियों को 2% तक राहत की उम्मीद

Dearness Allowance hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर होली से पहले चर्चाएं तेज हो गई हैं. सरकार जनवरी-जून 2026 अवधि के लिए डीए संशोधन का ऐलान कर सकती है.

Dearness Allowance hike: होली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में संशोधन का ऐलान कर सकती है. हालांकि पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड देखें तो मार्च की शुरुआत में पड़ने वाली होली से पहले ऐसी घोषणा कम ही होती है.

पिछली बढ़ोतरी का हाल

पिछली बार जुलाई-दिसंबर साइकिल के लिए एक अक्टूबर 2025 को डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो डीए 60 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा और इसे एक जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा.

आंकड़ों पर निर्भर फैसला

डीए में बढ़ोतरी का फैसला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) और महंगाई के ताजा आंकड़ों पर आधारित होता है. त्योहारों के समय कर्मचारियों को उम्मीद रहती है कि सरकार राहत देगी लेकिन अंतिम निर्णय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होता है. यही वजह है कि इस बार भी घोषणा होली के बाद होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-‘राहुल गांधी देश के योग्य नहीं,उनका सामाजिक बहिष्कार हो’, ऐसा क्यों बोल गए कपिल देव?

होली और डीए का संबंध

महंगाई भत्ते की घोषणा आमतौर पर साल में दो बार होती है—एक बार मार्च के आसपास और दूसरी बार अक्टूबर-नवंबर में. कई बार दूसरी बढ़ोतरी दिवाली के समय देखने को मिली है. लेकिन मार्च वाली घोषणा हर बार होली से पहले नहीं होती. खासकर जब होली महीने की शुरुआत में पड़ती है, तब कैबिनेट का फैसला अक्सर महीने के आखिर में आता है. ऐसे में इस बार भी डीए बढ़ोतरी का ऐलान होली के बाद ही होने की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read