NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस संबंध में आधिकारिक सूचना बुधवार, 17 अप्रैल 2025 को वेबसाइट पर जारी की गई. इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं.
आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 15 जून 2025 को (NEET PG 2025 Exam Date) कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा से जुड़ी जानकारी जैसे योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस आदि की जानकारी 17 अप्रैल 2025 को दोपहर 3 बजे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट — https://natboard.edu.in — पर उपलब्ध होगी. उम्मीदवार उसी दिन दोपहर 3 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 7 मई 2025 रात 11:55 बजे तक है.
NEET-PG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है. NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें.
फिलहाल, परीक्षा पैटर्न या योग्यता मानदंड में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. आगे आने वाले हफ्तों में शिफ्ट टाइमिंग और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां जारी की जाएंगी. अधिक जानकारी और नोटिस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार NBEMS की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…