Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

NEET PG 2025

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है.

नीट-पीजी 2025-26 के क्वालिफाइंग कट-ऑफ को घटाकर 'जीरो' करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS को नोटिस जारी किया है. याचिका में इसे मेरिट और सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ समझौता बताया गया है.

नीट-पीजी 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर आरक्षण की मांग पर याचिका दाखिल की गई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट के 2014 के नालसा फैसले के खिलाफ है, जिसमें ट्रांसजेंडरों को शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग माना गया था.

नीट-पीजी 2025 को लेकर विवाद और गहरा गया है. डॉक्टर उपेंद्र यादव व अन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल की गई है. याचिका में उत्तर कुंजी की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए NBEMS की अधिसूचना को चुनौती दी गई है.

NEET PG Result 2025: NBEMS ने 19 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. उम्मीदवार natboard.edu.in पर लॉगिन कर स्कोर देख सकते हैं. यहां देखें कटऑफ, काउंसलिंग और एडमिशन डिटेल्स...

NEET PG 2025 Exam: नीट पीजी परीक्षा आज 3 अगस्त, 2025 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा से पहले कैंडिडेट परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट, ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग समय और जानकारी को जरूर पढ़ लें.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए हौरिजेंटल आरक्षण की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की सहमति दी है. याचिका में 2014 के ऐतिहासिक फैसले के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को कराने की मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने दो शिफ्ट में परीक्षा के विरोध में पारदर्शिता और समय प्रबंधन को लेकर एनबीई को फटकार लगाई. अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी.

NEET PG 2025 परीक्षा को लेकर NBE ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 3 अगस्त को परीक्षा आयोजित करने की मांग की है. एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए यह मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि दो शिफ्ट में परीक्षा से पारदर्शिता और समानता पर असर पड़ेगा. अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी.